Bigg Boss 20 Live: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है. शो का ग्रांड प्रीमियर आज यानी कि 6 सितंबर रविवार को हो चुका है. इसमें 18 नए कंटेंस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जिसमें भोजपुरी से आम्रपाली दुबे तो मनोज तिवारी की बेटी रिति, माही विज, रिया अहीर जैसे कंटेस्टेंट शो में धमाकेदार एंट्री की. इसमें सलमान खान का भी जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला.
‘बिग बॉस 20’ में दिखेंगे नए ट्विस्ट, मिलेगी डबल लाइफ
इस बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में कई धमाकेदार ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाले हैं. इस बार कंटेस्टेंट्स को डबल लाइफ दी जाएगी, जिसे वरदान कहा गया है. इसके साथ ही इसकी थीम ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’ और ‘ड्युअलिटी’ पर आधारित है. इसके साथ ही घर में भी इस बार 20 नंबर का कमरा है, जिसके बारे में खुलासा शो के ऑनएयर होने के बाद ही हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ को कड़ी टक्कर दे रही मलयालम फिल्म, बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
‘बिग बॉस 20’ का घर कम एडवेंचर ज्यादा है
‘बिग बॉस 20’ का घर इस बार काफी इंटरेस्टिंग बनाया गया है. इसे यूनिक डिजाइन किया गया है. इसलिए ये घर कम बल्कि एडवेंचर ज्यादा लग रहा है. घर में शार्क का पूल तो एंट्री गेट पर गोरिल्ला नजर आता है. इसमें अजगर जैसे कई जीव-जंतु के डिजाइन वाला एरिया देखने के लिए मिलता है.
‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स
1. माही विज
2. आम्रपाली दुबे
3. रीति तिवारी
4. अमन गांधी
5. उदिति सिंह
6. काजी तौकीर
7. मैरी कॉम
8. अर्शिफा खान
9. कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू
10. ईशा रिखी
11. आसिफ खान
12. रोहेड़ खान
13. फैसल खान
14. कनिका मान
15. रैपर यंग डीएसए
16. खुशी दुबे
17. रिया अहीर
18. लव गिल
गौरतलब है कि शो के प्रोमो वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिसमें लेटेस्ट में देखने के लिए मिल रहा है कि लव गिल और रिया अहीर एक साथ स्टेज पर एंट्री मारती हैं लेकिन दोनों के बीच तीखी बहस होती है. ऐसे में प्रीमियर में पता चलेगा कि किसे जनता घर के अंदर भेजती है और किसे बाहर.
यह भी पढ़ें: अली गोनी संग ब्रेकअप की खबरों पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हर चीज…’
कब और कहां देख सकते हैं ‘बिग बॉस 20’?
बहरहाल, अगर बात की जाए कि ‘बिग बॉस 20’ का ग्रांड प्रीमियर कहां देख सकते हैं तो ये शो आज यानी कि 6 सितंबर को रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. वहीं, कलर्स टीवी पर इसे रात 10.30 बजे से देख सकेंगे. खास बात ये है कि इसका हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज होगा.
