Headlines

रिटायरमेंट के बाद कैसे जिएं अपनी जिंदगी, इन 5 तरीकों से मिलेगी मन को शांति


रिटायरमेंट को अक्सर जिंदगी का ऐसा पड़ाव माना जाता है, जहां नौकरी की जिम्मेदारियां खत्म होने के साथ जीवन में खालीपन आने लगता है. रोज सुबह ऑफिस जाने की आदत, अपने साथियों से बातचीत और काम से जुड़ी व्यस्तता अचानक खत्म हो जाती है. ऐसे में अक्सर लोगों को यह समझ नहीं आत कि अब अपना समय कैसे बिताएं. इस दौर में सबसे जरूरी यह है कि व्यक्ति अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखे और उन चीजों के लिए समय निकाले, जिन्हें नौकरी के दौरान वह समय नहीं दे पाता था. अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद सुकून और खुशी से जिंदगी जीना चाहते हैं, तो इन 5 तरीकों को अपनाकर आप मन की शांति पा सकते हैं.

अपनी पसंद के काम करें

नौकरी के दौरान हमें अक्सर जिम्मेदारियों के कारण अपने शौक पूरे करने का समय नहीं मिल पाता. रिटायरमेंट के बाद आप पढ़ना, लिखना, संगीत सुनना, बागवानी, खाना बनाना या अपनी पसंद की कोई भी आदत शुरू कर सकते हैं. अपने पुराने शौक को फिर से अपनाने से मन व्यस्त रहता है और खालीप कम हो जाता है. अगर आप कोई नया हुनर सीखने की इच्छा रखते हैं, तो यह उसके लिए भी अच्छा समय है.

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं

रिटायरमेंट के बाद लोगों से जुड़ाव बनाए रखना बेहद जरूरी है. परिवार के साथ समय बिताने के अलावा पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते रहें. आप चाहें तो अपने आसपास के लोगों के साथ सुबह की सैर या शाम की छोटी-सी बैठक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं. दूसरों से बातचीत करने और अपने अनुभव शेयर करने से अकेलापन कम महसूस होता है.

सेहत को भी दें समय

रिटायरमेंट के बाद अपनी सेहत पर ध्यान देना सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक होता है. अपनी सेहत के अनुसार रोजाना टहलना, योग या हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है. साथ ही खान-पान को संतुलित रखें और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें. अच्छी सेहत आपको अपने पसंद के कामों का आनंद लेने में मदद करेग.

यह भी पढ़ें: इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?

खर्च पर दें ध्यान

रिटायरमेंट के बाद नियमित वेतन बंद हो जाता है, इसलिए खर्च और बचत को लेकर पहले से योजना बनाना जरूरी है. अपनी मासिक जरूरतो, मेडिकल खर्च और दूसरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बजट बनाएं. बिना जरूरत बड़े खर्च करने से बचें.

समाज और नई गतिविधियों से जुड़ें

रिटायरमेंट के बाद खुद को पूरी तरह घर तक सीमित न करें. आप अपनी रुचि के अनुसार किसी सामाजिक संस्था, क्लब, धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधि या कम्युनिटी ग्रूप से जुड़ सकते हैं. अगर आपके पास किसी क्षेत्र का लंबा अनुभव है, तो उसे दूसरों के साथ शेयर कर के भी अपना समय व्यतित कर सकते हैं. जैसे बच्चों को पढ़ाना, किसी सामाजिक काम में मदद करना या जरूरतमंदों के लिए समय देना जीवन में खालीपन को कम करता है.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *