इंडिया के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का 6 सितंबर को धमाकेदार ग्रैंड प्रीमियर हुआ. हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. ग्रैंड प्रीमियर में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली, लेकिन 23 साल की अरिश्फा खान ने अपनी एंट्री के साथ ही खूब सुर्खियां बटोरीं. अरिश्फा खान सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 29 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जब सलमान खान को उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग के बारे में पता चला तो भाईजान भी हैरान रह गए.
ये भी पढ़ेंः रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
अरिश्फा ने फॉलोअर्स जान सलमान रह गए हैरान
शो के दौरान सलमान खान ने अरिश्फा के कहा, ‘मैंने सुना है कि जितनी आपकी उम्र है उससे कई ज्यादा आपके सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं.’ इस पर जवाब देते हुए अरिश्फा ने कहा, ‘जी सर मेरे 29 मिलियन फॉलोअर्स हैं.’ इसके आगे सलमान कहा, ‘मेरे भी इतने नहीं हैं फॉलोअर्स आपके इतने कैसे हो गए.’ इस पर अरिश्फा ने कहा, ‘मैं आपसे कभी बड़ी नहीं बन सकती. आप लेजेंड हो. आप मेरे बचपन से फेवरेट हो और मेरी मम्मा के भी.’
कौन हैं अरिश्फा खान?
बता दें, अरिश्फा खान एक एक्ट्रेस, कंटेंट क्रिएटर और पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. अरिश्फा खान का जन्म 3 अप्रैल 2003 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से की थी. उन्होंने ‘एक वीर की अरदास… वीरा’, ‘छल-शह और मात’, ‘उतरन’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे टीवी शो में काम किया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें दुनिया में भर जबरदस्त पहचान मिली. इंस्टाग्राम पर उनके 29.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.
ये भी पढ़ेंः 3 दिनों में 112 करोड़ के पार हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’, संडे को ‘धमाल 4’ सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
‘बिग बॉस 20’ के बारे में
वहीं बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान के अलावा, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, माही विज, कनिका मान, ईशा रिखी, अमन गांधी, आसिफ खान, काजी तौकीर,रीति तिवारी, लव गिल, उदिति सिंह, तन्मय सिंह, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, युंग दसारिया जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.
