Headlines

20 साल बाद बनेगी अभिषेक-रानी की जोड़ी? ‘किंग’ में काम करने पर आया बड़ा अपडेट


बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान दिसंबर 2023 के बाद से अब तक बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. ये इंतजार दिसंबर 2026 में खत्म होगा जब ये फिल्म रिलीज होगी. इसमें कई बड़े स्टार्स हैं. अब इसमें एक और बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है. उनका नाम है रानी मुखर्जी. इसके जरिए रानी करीब 20 साल बाद अभिषेक बच्चन के साथ काम करती हुई नजर आएंगी.

‘किंग’ में रानी मुखर्जी की एंट्री?

मिड डे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रानी मुखर्जी अब किंग का हिस्सा बन चुकी हैं. पहले से ही इस फिल्म के लिए शाहरुख खान, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स इसका हिस्सा हैं. रानी मुखर्जी इसमें शाहरुख नहीं, बल्कि अभिषेक बच्च के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें: आदित्य धर भी हुए ‘हनुमान अंश’ के मुरीद, ‘धुरंधर’ डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर कर यूं की तारीफ

20 साल बाद बनेगी रानी-अभिषेक की जोड़ी

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि रानी मुखर्जी किंग में अभिषेक के अपोजिट नजर आएंगी. अभिषेक इस फिल्म में एक विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे. बता दें कि किंग के जरिए करीब दोनों स्टार्स की जोड़ी बड़े पर्दे पर लगभ्ग 20 साल बाद नजर आएगी. दोनों ने आखिरी बार साथ में फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ में काम किया था. ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी. 

वहीं शाहरुख खान के साथ वो आखिरी बार साल 2006 की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में नजर आई थीं. हालांकि अभी रानी मुखर्जी की एंट्री को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है. अगर ये खबरें सच साबित होती है तो फैंस अभिषेक और रानी को दो दशक बाद सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे.

कब रिलीज होगी ‘किंग’?

किंग में शाहरुख खान अहम रोल में हैं. इसमें वो एक दमदार रोल में नजर आएंगे. फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम रोल अदा करती हुई दिखाई देंगी. फिल्म में अनिल कपूर, जैकी  श्रॉफ, अभय वर्मा और दीपिका पादुकोण आदि भी हैं. इसका डायरेक्शन ‘पठान’ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए फैन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *