टीवी सीरियल्स में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलते हैं. आने वाले एपिसोड्स में भी कई बड़े खुलासे होने वाले हैं, जो कहानी को पूरी तरह बदल देंगे. कहीं किसी की साजिश का पर्दाफाश होगा, तो कहीं अपनों की जान पर खतरा मंडराएगा. वहीं, कुछ शोज में रिश्तों और परिवार के बीच टकराव बढ़ता नजर आएगा. ऐसे में दर्शकों के लिए आने वाले एपिसोड काफी रोमांचक होने वाले हैं. आइए जानते हैं आपके पसंदीदा टीवी शोज में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में तोशु की काली करतूत का आखिरकार पर्दाफाश होने वाला है. अनुपमा को पता चल जाएगा कि कुकिंग कॉम्पटीशन से पहले तोशु और गौतम ने मिलकर उसे ऐसा स्नैक्स खिलाया था, जिससे उसकी स्वाद लेने की क्षमता खत्म हो जाए और वो कॉम्पटीशन हार जाए. ये सच सामने आते ही अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. हर बार बेटे की गलतियों को माफ करने वाली अनुपमा इस बार कोई समझौता नहीं करेगी. वो तोशु को उसकी करतूत की सजा दिलाने के लिए उसे जेल भेजने का फैसला करेगी और साफ धमकी देगी कि पहले वो तोशु को जेल पहुंचाएगी, फिर गौतम को भी सजा दिलाएगी. वहीं, दूसरी तरफ वसुंधरा की नई शर्त राही की जिंदगी में भी बड़ा तूफान खड़ा करेगी, जिससे अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं.
‘वसुधा’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में कहानी एक इमोशनल मोड़ लेने वाली है. वसुधा का सामना बिरजू की मां से होगा, वहीं लाजवंती अपने पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हो जाएगी. वो अपनी आज की हालत के लिए चंद्रिका चौहान को जिम्मेदार ठहराएगी. दूसरी तरफ, मुंडवा गांव का विवाद भी बढ़ता जा रहा है और वसुधा अकेले ही इन मुश्किलों का सामना करती नजर आएगी. वहीं, चौहान परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर काफी परेशान रहेगा. उधर, चंद्रिका को लगातार इस बात का डर सता रहा है कि भैरव का परिवार वसुधा को कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. उसे आशंका है कि वसुधा की जान भी खतरे में पड़ सकती है. वसुधा के साथ किसी अनहोनी की आशंका से चंद्रिका काफी घबराई हुई नजर आएगी.
ये भी पढ़ें:- गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, कपल की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में घर के अंदर साजिशों का सिलसिला और तेज होने वाला है. शिवानी सोनी के खिलाफ एक नई साजिश रचती नजर आएगी, जिससे परिवार में तनाव बढ़ जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ मनोहर लगातार इंदु पर नजर रख रहा है और उसकी जासूसी कर रहा है. मनोहर की जुटाई जानकारी अब स्नेहा और सिद्धू के लिए काफी अहम साबित होने वाली है. मनोहर से मिली जानकारी के आधार पर स्नेहा और सिद्धू इंदु का पर्दाफाश करने की तैयारी करेंगे. दोनों मिलकर इंदु की सच्चाई सबके सामने लाने की कोशिश करेंगे. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा और सिद्धू अपनी इस कोशिश में कामयाब हो पाएंगे या इंदु एक बार फिर अपनी सच्चाई छिपाने में सफल हो जाएगी.
‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु अपनी समझदारी से हर्षवर्धन की बड़ी मदद करती नजर आएगी. पिछले एपिसोड में मीरा ने अनु को वर्धन कंपनी में चुनौती दी थी, लेकिन अब अनु एक सही बिजनेस फैसला लेने में हर्षवर्धन का साथ देगी. अनु की सलाह से हर्षवर्धन के लिए मुश्किल फैसला आसान हो जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ रघुपति कॉलोनी में नया हंगामा खड़ा करने की तैयारी करेगा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा. रघुपति और मोहल्ले वालों की मुश्किलों का सामना करने के लिए आर्यवर्धन और अनु एक बार फिर साथ खड़े नजर आएंगे. दोनों मिलकर अपने विरोधियों की चाल का जवाब देंगे और मोहल्ले वालों को करारा जवाब देने की कोशिश करेंगे. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अनु और आर्यवर्धन मिलकर रघुपति की साजिश को कैसे नाकाम करते हैं.
ये भी पढ़ें:- एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही पर ठोका 3 करोड़ की मानहानि का केस, जानें- मामला
