एक्ट्रेस सारा अली खान संग ऑरी की गहरी दोस्ती थी. दोनों साथ में खूब मस्ती करते थे. हालांकि, अब उकी दोस्ती खत्म हो गई है. ऑरी ने सारा पर कई इल्जाम भी लगाए. अब एक बार फिर ऑरी ने सारा को लेकर कुछ खुलासे किए हैं.
सारा को लेकर ऑरी का खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में ऑरी ने एक पार्टी का जिक्र किया, जिसमें वो और सारा दोनों गए थे. वहां वो बैठने की जगह ढूंढ़ रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि एक लड़की कुर्सी पर बैठी है. ऑरी ने बताया कि इस पार्टी में सारा ने एक लड़की को कुर्सी से गिरा दिया था. इसके बाद ऑरी ने उस लड़की का गुस्सा झेला और सारा इल्जाम अपने सिर लिया. सारा और ऑरी फिर उस कुर्सी पर बैठ गए. ऑरी ने बताया कि सारा उस वक्त काफी फेमस थीं और ऑरी को कई नहीं जानता था.
ये भी पढ़ें- 7851% प्रॉफिट से 300 करोड़ क्लब में एंट्री तक, डिवोशनल फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धूम
ऑरी ने कहा, ‘मैंने वो झेला जो मैंने किया भी नहीं था.’
बता दें कि सारा और ऑरी के बीच की अनबन जनवरी 2026 में तब सामने आई जब ऑरी ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की. बाद में रील को हटा दिया गया. उस पोस्ट में ‘सारा’, ‘अमृता’ और ‘पलक’ को 3 सबसे बुरे नामों में गिना गया था. इस पोस्ट के बाद खबरों के मुताबिक सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ऑरी को अनफॉलो कर दिया. हालांकि, ऑरी का दावा था कि उन्होंने पहले ही उन्हें अनफॉलो कर दिया था.
बता दें कि अब ऑरी को रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में देखा जा रहा है. इस शो में ऑरी को काफी पसंद किया जा रहा है. ऑरी शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. ऑरी और रुबीना दिलैक की जोड़ी भी देखने को मिल रही है. दोनों के बीच में जबरदस्त बॉन्ड बन गया है. रुबीना ऑरी को हिंदी भी सिखा रही है.
ये भी पढ़ें- एमी विर्क पर कनाडा में अटैक की खबरें झूठी, पिता बोले- हम सुरक्षित हैं
