हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से वापसी करने वाले थे, लेकिन रिहैब के दौरान वह फिर चोटिल हो गए और उन्हें इस सीरीज के साथ एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा. बीसीसीआई ने हर्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में यश ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो आईपीएल के पिछले संस्करण में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे.
बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, “पुरुष चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है.” बोर्ड ने बताया कि वह तेजी से ठीक हो रहे थे, लेकिन 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें ‘रेक्टस फेमोरिस’ में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा.
विदर्भ के लिए खेलने वाले 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ने हाल ही में जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना टी20 डेब्यू किया था. दो मैचों में उन्होंने 4 विकेट लिए थे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 50 मैच खेले हैं, जिनमे 7.04 की शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट लिए हैं.
🚨 News 🚨
Yash Thakur replaces Harshit Rana in India’s T20Is squads for Afghanistan T20Is & Asian Games
More Details ▶️ https://t.co/qh86ExSbgB #TeamIndia | #AFGvIND | #AsianGames
— BCCI (@BCCI) September 10, 2026
यह भी पढ़ें- ‘Non Committal’ लिखी टीशर्ट पहनकर रोहित शर्मा ने साधा अजीत अगरकर पर निशाना?
बुमराह, रेड्डी और वाशिंगटन फिट
स्क्वॉड ऐलान के समय बीसीसीआई ने हर्षित राणा समेत 4 खिलाड़ियों को सब्जेक्ट टू फिटनेस के अंतर्गत रखा था. हर्षित बाहर हो गए, जबकि जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
2026 एशियन गेम्स के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
