Headlines

iPhone 18 लॉन्च के बाद आई मीम्स की बाढ़, मजेदार अंदाज में रिएक्ट कर रहे यूजर्स


Apple के नए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहले फोल्डेबल iPhone Duo के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग अंदाज में रिएक्ट करना शुरू कर दिया है. किसी को अपना पुराना iPhone याद आ रहा है, तो कोई नए Duo के डिजाइन को लेकर मजाक कर रहा है. Apple का नया iPhone लॉन्च इवेंट खत्म होते ही टेक की दुनिया में चर्चा तेज हो गई है.

बता दें, iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 रखी गई है. वहीं, iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 बताई गई है. हालांकि लॉन्च के साथ ही सोशल मीडिया पर टेक से जुड़ी चर्चा के बीच मीम्स बनना भी शुरू हो गए हैं. यूजर्स ने नए फोन के डिजाइन, हर साल होने वाले iPhone अपग्रेड और YouTubers की लॉन्च के बाद के रिएक्शन्स को लेकर कई मजेदार पोस्ट शेयर किए है.

नया iPhone आते ही पुराने iPhone यूजर का क्या होगा?

एक पोस्ट में मजाकिया अंदाज में उन लोगों की हालत दिखाई गई है, जिन्होंने हाल ही में iPhone 17 Pro खरीदा था और अब iPhone 18 Pro के लॉन्च की खबर सुन रहे हैं. मीम में एक व्यक्ति को अपना सिर पकड़ते हुए दिखाया गया है.

YouTubers की दिखी खुशी

एक दूसरे मीम में नए iPhone के आते ही YouTubers के रिएक्शन्स को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. मीम में बताया गया है कि नया iPhone आते ही टेक YouTubers  को नए वीडियोज के लिए कंटेंट मिल जाता है. नए फोन की अनबॉक्सिंग, कैमरा टेस्ट, बैटरी टेस्ट और पुराने मॉडल से कमपेरिसन जैसे वीडियो हर लॉन्च के बाद टेक सोशल मीडिया का हिस्सा बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT Bombay की HOD ने अपने डांस से उड़ाया गर्दा, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

‘Duo’ को लेकर भी यूजर्स के फनी मीम्स

Apple का iPhone Duo इस इवेंट का सबसे अलग लॉन्च रहा. यह कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone है, जिसमें फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलती है. Apple के मुताबिक इसका डिजाइन बड़े डिस्प्ले को ज्यादा अच्छे तरीके से इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है. एक पोस्ट में दो अलग-अलग फोन को टेप से जोड़कर दिखाया गया है. इसके साथ लिखा है कि iPhone Duo इतना शानदार है कि इसे खोलते ही आप एक साथ दो डिवाइस इस्तेमाल कर सकते हैं.

यूजर ने 2049 का iPhone भी बता दिया

मीम में 2008 से लेकर 2049 तक फोन का आकार लगातार बढ़ता हुआ दिखाया गया है. शुरुआत में फोन सामान्य आकार का है, फिर धीरे-धीरे वह बड़ा होता जाता है और आखिर में लगभग टैबलेट जैसा नजर आता है. यह मीम Apple के हर नए मॉडल में होने वाले डिजाइन बदलावों और बड़ी स्क्रीन की तरफ बढ़ते ट्रेंड को लेकर है.

यह भी पढ़ें: सांभर लेक को चीरते हुए निकली वंदेभारत- वीडियो देख सैल्यूट कर रहे यूजर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *