Headlines

गाजियाबाद की झुग्गियों में कैसे लगी आग? आंखों के सामने उजड़ गए आशियानें, सैकड़ों लोग हुए बेघर


गाजियाबाद के इंदिरापुरम गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें 150 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और कई परिवार बेघर हो गए. हाईटेंशन से निकली चिंगारी ने देखते-देखते ही लोगों के आशियाने के जलाकर राख कर दिया. आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक आसमान में काला धुआं छा गया और दूर-दूर तक इस आग की तपिश महसूस की गई है. 

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में उस जगह पर भीषण आग लगी, जहां कबाड़ के निस्तारण और पुनर्चक्रण का काम होता है. जानकारी के मुताबिक इस जगह से हाईटेंशन की तारें गुजर रही थी, दिन के समय इनसे चिंगारी निकली जिसने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया. आसपास की सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. 

दूर-दूर तक महसूस हुई आग की तपिश

आग की लपटे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई, कोई अपने बच्चों को बचाते दिखा तो कोई घर में रखे सामान में अपनी दुनिया को समेटते हुए दिखाई दिया. लोगों अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे. इस दौरान कुछ घरों में छोटे सिलेंडरों में धमाके होने की भी बात सामने आई है. जिससे आग और तेजी से धधक उठी, आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक आग की लपटें देखी जा सकती थी. 

’33 नहीं, 50 फीसदी रिजर्वेशन मिले’, चंद्रशेखर आजाद ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

चश्मदीदों के मुताबिक़ आग इतनी भीषण थी कि इसकी तपिश दूर-दूर तक महसूस की जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने में जुट गई, घंटों की मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया. इसके बाद भी काफी देर तक वहां से धुआं उठता रहा. 

हाईटेंशन तारों की चिंगारी से लगी आग

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने बताया कि इस हादसे में किसी हताहत होने की सूचना नहीं है. इलाके में सर्वेक्षण कराया जा रहा है कि कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है. प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया है और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है. 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहना है कि आग हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी की वजह से लगी है. फ़िलहाल जिला प्रशासन ने कनवानी में आर्य पब्लिक स्कूल को राहत शिविर बनाया गया है, जहां आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी. यहां 1,000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है. 

‘रूप बदलकर नारी के अधिकार का हरण करने आया है…’, महिला आरक्षण पर बोले सपा चीफ अखिलेश यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Ast Fulfillment Manager ( Formerly Advanced Shipment Tracking Pro ) Astana – Real Estate & Architecture Elementor Template Kit Asteno – Wine & Vineyard WP Theme Astero WordPress Weather Plugin Astia – Minimal Portfolio WordPress Theme for Photographers Asting – Charity & Donation WordPress Theme Astones – American Football Team & Sports Elementor Template Kit Astra Premium Sites Plugin + Agency Demos Astra Pro Addon Astralla – Horoscope and Astrology WordPress Theme