आपने सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो में लोगों को अलग-अलग तरह के करतब करते देखा होगा. युवाओं के अलावा बच्चों को करतब करते हुए भी आपने बहुत बार देखा होगा. क्या आपने कभी किसी बुजुर्ग महिला को करतब करते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक 95 साल की दादी जवान लोगों की तरह बेहद जोश में हाई जंप मारते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो को देख लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा है. वे कमेंट्स में दादी से उनकी डाइट के बारे में पूछ रहे हैं.
हैरान कर रहा है वीडियो
वीडियो देखने से किसी एथलीट मैदान का लगता है, जहां कई सारे बच्चे दिखाई दे रहे हैं. उन्हीं को टक्कर देती हुए मैदान में दादी भी नजर आती है. दादी के हाई जंप लगाने से पहले, मैदान में मैजूद बच्चे उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चियर करते हुए दिखाई देते हैं. थोड़ी ही देर बाद दादी भागना शुरु करती है और देखते ही देखते स्टीक के दूसरी ओर छलांग लगा देती है. दादी की यह हाई जंप इतनी स्मूद लगती है कि मन करता है वीडियो को बार-बार देखते रहो. छलांग लगाने के बाद दादी इतनी आसानी से चेहरे पर एक स्माइल के साथ खड़ी हो जाती है, जैसे उनके लिए यह बाएं हाथ का खेल था.
95 साल की दादी ने हाई जंप में ऐसा प्रदर्शन किया कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गईं! 😳🔥
दादी जी की फुर्ती देखकर अब तो यही सवाल है, दादी जी आखिर खाती क्या हैं, जो उम्र सिर्फ कैलेंडर में बढ़ रही है, जोश और हिम्मत में नहीं! 😂🙌#SwachhataSeSwagat#GodMorningThursday… pic.twitter.com/UftRLSqs72
— Dr. Dileep Maurya (@drdileepjnu) September 10, 2026
पोल वॉल्ट करती नजर आई दादी
वीडियो यहीं खत्म नहीं होता, दूसरे क्लीप में दादी पोल वॉल्ट करती नजर आती है. इसमें बांस की मदद से व्यक्ति हाई जंप करता है. दादी इसे भी बढ़ी आसानी से कर लेती हैं. इस बार स्टीक की ऊंचाई पहले से ज्यादा होने के बावजूद भी दादी उतनी ही स्पीड और जोश से इसे पार कर लेती है. दादी को कूदते देख लोग फिर से तालियां बजाने लगते हैं और दादी फिर से मुस्कुराते हुए खड़ी हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: कोबरा को गले से पकड़ हड़काने लगा युवक- वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे
क्या खाती हैं दादी?
वीडियो पर लोग कमेंट्स कर यह जानना चाह रहे हैं कि दादी इस उम्र में भी इतनी फिट कैसे हो सकती है. लोग दादी से उनकी डाइट और उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं. एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि दादी आप क्या खाती है. दूसरे ने कहा कि दादी का बुढ़पा तो लग ही नहीं रहा. वहीं अन्य यूजर ने दादी की तारिफ करते हुए कहा कि दादी की शानदार हाई जंप ने तो दिल जीत लिया, दादी को सलाम.
यह भी पढ़ें: Video: मौत के आगोश से बच्ची को खींच लाया शख्स, यूजर्स कर रहे सलाम
