बिहार के सहरसा जिले में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा बयान दिया. गुरुवार (10 सितंबर) को प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ करार दिया और कहा कि उन्हें पूरे राज्य के शासन की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकती.
दरअसल, हाल ही में सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर के लिए ‘बेचारा’ शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद जन सुराज चीफ की ओर से यह बयान आया है. चुनाव रणनीतिकार रहे किशोर ने कटाक्ष करते हुए कहा, “सम्राट चौधरी का मुझे ‘बेचारा’ कहना सही है, क्योंकि मेरे पास उनके जैसे ‘अनपढ़ अपराधी’ से बिहार को मुक्त कराने के लिए लड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.”
यह भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
#WATCH सहरसा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टिप्पणी पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “सम्राट चौधरी ने मुझे बेचारा कहा। उनकी बात तो बिल्कुल सही है। मैं तो बेचारा हूं ही। मेरे पास बिहार छोड़कर जाने का चारा नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने ठीक कहा है। उनको किसी… pic.twitter.com/q5w9G0GY7y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2026
‘बेचारा वह होता है जिसके पास कोई चारा नहीं’
प्रशांत किशोर ने कहा कि हम बेचारे इसलिए हैं क्योंकि हमारे पास बिहार को छोड़कर जाने का चारा नहीं है. मुख्यमंत्री ने ठीक बात कही है. उनके किसी ने बेचारा का शाब्दिक अर्थ नहीं समझाया है. बेचारा वह है जिसके पास कोई चारा नहीं है. ऐसे ही बिहार को सुधारने के संकल्प के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं है. हम सम्राट चौधरी के हाथ में बिहार को छोड़कर नहीं जा सकते. इस नजरिए से हम बेचारे ही हैं.
सम्राट चौधरी ने पीके को क्यों कहा था बेचारा
दरअसल, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रशांत किशोर उनपर हमलावर रहे. इसको लेकर एक पॉडकास्ट में जब सीएम सम्राट से सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पीके से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, न ही उनका स्वभाव लड़ाई का है. सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह केवल बिहार के लिए काम करने आए हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिसे जो बोलना है, बोल सकता है लेकिन वह अपना काम करते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: JDU के मंत्री मदन सहनी की दो टूक, ‘बख्तियारपुर क्यों, नालंदा का नाम…’
