Headlines

बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब


पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. शो में जाने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने रैपर बादशाह से सेपरेशन का ऐलान किया था. हैरानी की बात ये है कि दोनों की शादी सिर्फ पांच महीने ही चली. इसके बाद से ही ईशा रिखी की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई है. शो में जाने से पहले ईशा ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की.

‘हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है…’
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ईशा रिखी ने बताया कि आज भी महिलाओं को उनके रिश्तों के आधार पर ज्यादा जज किया जाता है. उन्होंने कहा, ‘ये सच है, मुझे भी ऐसा लगता है. लोग कहते हैं कि लड़कियों के लिए समय बदल रहा है, लेकिन हर कोई अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहा है. कुछ लोग उसके बारे में बात करते हैं और कुछ नहीं कर पाते. कुछ लोग बहुत एक्सप्रेसिव होते हैं और कुछ सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करते हैं. इसमें कोई गलत नहीं है. हर किसी को ये तय करने का अधिकार है कि वो अपनी जिंदगी को किस तरह संभालना चाहता है.’ 

‘मेरे लिए सबसे जरूरी शांति है’
ईशा ने कहा कि उनके लिए जिंदगी में शांति सबसे ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘मैं सबसे पहले अपनी शांति को बचाना पसंद करूंगी, क्योंकि इससे ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है. अगर किसी चीज की वजह से आपकी शांति भंग हो रही है तो उसे शेयर मत करो या खुद को ऐसी स्थिति में मत डालो, जिसे आप संभाल नहीं पाएंगे.’

क्या दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं ईशा?
बादशाह से अलग होने के बाद क्या ईशा अपनी जिंदगी में दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने बिल्कुल साफ शब्दों में दिया. ईशा ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं. वो दरवाजा बंद है और उस पर 100 या शायद 1000 ताले लगे हैं, जिन्हें कोई नहीं खोल सकता. हालांकि, मेरा प्यार से भरोसा नहीं उठा है.’

बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब

ये भी पढ़ें:- वरुण-लावण्या ने रिवील किया बेटे का चेहरा, पहले बर्थडे पर शेयर की वायु की क्यूट तस्वीरें

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे प्यार पर भरोसा नहीं है. मैं प्यार में विश्वास करती हूं और उसकी इज्जत करती हूं, लेकिन मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं. मैं खुद को ठीक करना चाहती हूं और खुद के साथ दोबारा जुड़ना चाहती हूं. इसलिए रोमांटिकली मैं तैयार नहीं हूं. शो में भी मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करूंगी. मेरा फोकस सिर्फ खुद पर रहेगा.’

कब हुई बादशाह और ईशा रिखी की शादी?
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इसके बाद जून में ईशा ने इंस्टाग्राम के ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी कंफर्म की थी. हालांकि, जुलाई में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं. इसी दौरान ईशा ने बादशाह के साथ बिताए पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा था, ‘हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.’

बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब

कौन हैं ईशा रिखी?
बता दें कि ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टन दे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी गो लकी’, ‘अरदास’, और ‘जट जूलियट’ जैसी कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है. ईशा ने साल 2018 में फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसमें वरुण धवन और राघव जुयाल जैसे एक्टर्स नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: देवांश ने वसुधा को जड़ा थप्पड़, गंगा माई के सामने खुला स्नेहा-सिद्धू का राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *