Headlines

DUSU 2026: 4 पदों के लिए 20 कैंडिडेट्स, 6 महिला उम्मीदवार, देखें लिस्ट


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है.

चारों पदों के लिए जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए-7, उपाध्यक्ष पद के लिए-5, सचिव पद के लिए-4 और सह-सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं.इस चुनाव में चारों पदों को मिलाकर कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं.

कौन से कॉलेज और डिपार्टमेंट से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स?

इन 20 में से 6 उम्मीदवार महिलाएं हैं. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 1,सचिव के लिए 3 और सह सचिव के लिए 2 उम्मीदवार हैं. कुल 20 उम्मीदवारों में से 8 कैंडिडेट्स डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज से हैं.

इसके बाद सबसे ज्यादा कैंपस लॉ सेंटर से 4 उम्मीदवार हैं. वहीं पीजीडीएवी कॉलेज से 2 उम्मीदवार एसपीएम कॉलेज , मोतीलाल नेहरू कॉलेज , रामजस कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, हिंदू कॉलेज से, हंसराज कॉलेज से 1-1 उम्मीदवार है.

अध्यक्ष पद (President)

1. अनन्या रतूड़ी (महिला)-पीजीडीएवी कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)
2. अश्मित कुमार-पीजीडीएवी कॉलेज
3. एजाज मंसूरी-कैंपस लॉ सेंटर
4. समर्थ बेनीवाल-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
5. समीर कुमार-रामजस कॉलेज
6. विजय शंकर मीणा-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
7. यश डबास-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (ABVP)

दिल्ली वक्फ बोर्ड के गठन की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, भेजा नोटिस

उपाध्यक्ष पद (Vice-President)

1. अरण्या सिंह राठौड़-एसपीएम कॉलेज
2. दीपांशु शोकीन-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
3. इशू मौर्य-कैंपस लॉ सेंटर (ABVP)
4. वीर चतरथ-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
5. अक्षित शिखर-मोतीलाल नेहरू कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)

सचिव पद (Secretary)

1. नम्रता चौधरी (महिला)-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
2. पंकज कुमार-कैंपस लॉ सेंटर
3. रिया छाबड़ी (महिला)-श्री अरबिंदो कॉलेज (ABVP)
4. स्टेंजिन डेस्क्योंग (महिला)-हिंदू कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)

सह-सचिव पद (Joint-Secretary)

1. बी पारिजात-हंसराज कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)
2. गोपाल चौधरी-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
3. लक्ष्यराज सिंह-कैंपस लॉ सेंटर (ABVP)
4. विशेष यादव-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज

DUSU के लिए 18 सितंबर को मतदान होगा और 19 सितंबर को वोटों की गिनती होगी. इस बार यह चुनाव NSUI और ABVP- दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का विषय हैं. 2 महीने पहले ही जंतर-मंतर पर हुए धरने के बाद NSUI एक ओर जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन के अगुवाई वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् को छात्र हित विरोधी बता रही है तो वहीं ABVP, कांग्रेस की अगुवाई वाली नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया को पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव परिणामों की ओर देखने के लिए कह रही है.

विनोद जाखड़ ने जारी किया बयान

प्रत्याशियों के ऐलान के बाद एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा- दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में NSUI का यह पैनल छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लेकर मैदान में है.

उन्होंने लिखा- मेरी सभी छात्र साथियों से अपील है कि NSUI के प्रत्याशियों को अपना समर्थन और बहुमूल्य वोट देकर छात्रहितों की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें.

अध्यक्ष – विजय शंकर मीणा- बैलेट नंबर 6
उपाध्यक्ष – वीर छत्रथ- बैलेट नंबर 4
सचिव – नम्रता चौधरी- बैलेट नंबर 1
सह-सचिव – गोपाल चौधरी- बैलेट नंबर 2

जाखड़ ने लिखा- आपका वोट, छात्रों की आवाज़ को ताकत देगा.   NSUI जिंदाबाद!

ABVP ने क्या कहा?

वहीं abvp के अधिकृत एक्स अकाउंट से लिखा गया- टीम तैयार है. मिशन पक्का है. ABVP की टीम दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026–27 के लिए मैदान में उतर रही है अध्यक्ष: यश डबास – 7 नंबर बैलेट उपाध्यक्ष: इशू मौर्य – 3 नंबर बैलेट सचिव: रिया छावड़ी – 3 नंबर बैलेट संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह – 3 नंबर बैलेट.

SFI ने की ये अपील

उधर, SFI Delhi के एक्स अकाउंट पर पैनल की जानकारी देते हुए लिखा गया- अब और जाति-आधारित गुटबाजी नहीं और न ही पैसे, बाहुबल का बोलबाला. SFI-AISA को चुनें.

अभी DUSU में कौन कितना, ताकतवर?

यह चुनाव ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब बीते रविवार, 6 सितंबर को दिल्ली स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत के ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई जिसमें 5 छात्र हैं. ऐसे में आगामी चुनावों में NSUI हॉस्टल्स का मुद्दा भी जोर शोर से उठा रही है.

अभी DUSU में एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष, NSUI के राहुल झांसला उपाध्यक्ष, एबीवीपी के कुणाल चौधरी और दीपिका झा- क्रमशः सचिव और सह सचिव हैं. 

अब यह देखना होगा कि 18 सितंबर के मतदान के बाद 19 सितंबर को होने वाली मतगणना में क्या परिणाम आता है. सभी पैनल्स की कोशिश होगी कि उनके उम्मीदवारों, ज्यादा से ज्यादा पदों पर जीतें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *