Headlines

सीमा के साथ हुआ भयंकर हादसा, घबरा गया सचिन- वीडियो देख रो देंगे आप


सीमा हैदर और सचिन मीना को हर कोई जानता है. साल 2023 में वायरल हुई इनकी प्रेम कहानी लोगों के बीच काफी चर्चा में रही थी. 2023 के अंत से ही दोनों ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था. ऐसे में इन दोनों के व्लॉग्स काफी वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो दोनों का फिर से वायरल हो रहा है, जहां सीमा हाथ की चोट से परेशान होती हुई नजर आ रही हैं और सचिन उसे देख उसकी चिंता करते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में सीमा और सचिन हॉस्पिटल जाते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो में वे बच्चों के साथ खेलते हुए, बात करते हुए नजर आते हैं.

सीमा के साथ हुआ हादसा

दरअसल, वीडियो में सबसे जरूरी बात सीमा के साथ हुए हादसे की है. वीडियो में सचिन बताते हैं कि सीमा का खाना पकाते हुए हाथ जल गया था, न ध्यान देने पर उसका हाथ अब पक गया है और तकलीफ दे रहा है. ऐसे में वीडियो में वह सीमा को कार से हॉस्पिटल ले जाता हुआ दिखाई देता है. बाद में वह उसे दवाई देता हुआ भी नजर आता है. हॉस्पिटल से घर आते हुए रास्ते में वे लोग जूस पीते हुए भी दिखाई देते हैं. इस वायरल वीडियो में सचिन और सीमा के साथ उनके बच्चे भारत और भारती भी नजर आए. वीडियो में एक बच्चा उनकी गोद में नजर आता है और दूसरा बच्चा उनके साथ-साथ आगे चलता हुआ नजर आता है.

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर के पास आई यूट्यूब इनकम, वीडियो में खुद बताया कितनी की कमाई

सीमा की चिंता करते दिखा सचिन

पूरे वीडियो में यह देखा जाता है कि सचिन सीमा की चिंता करते हुए नजर आता है. वह सबसे पहले उसके हाथ जलने की बुरी खबर अपने व्लॉग में देता है. सीमा की चिंता करते हुए वह यह भी बोलता है कि उसने पहले नहीं बताया और अब परेशान हो रही है. हाथ इतना पक गया है कि अब वह बहुत ज्यादा दर्द कर रहा है. हॉस्पिटल से आने के बाद वह यह भी बोलता है कि दवाई तो सीमा लेकर आ जाती है लेकिन उसे खाती नहीं है. ऐसे में सचिन सीमा को दवाई देता हुआ नजर आता है.

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स

लोग वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि सचिन वह तुम्हारा नाम मिटाने की ही कोशिश कर रही थी. वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया कि नाम भी केवल सचिन का ही जला है. लोगों ने पूरे कमेंट सेक्शन को अपने फनी कमेंट्स से भर दिया है. कुछ यूजर्स तो केवल फनी इमोजी से ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि इन्हें कुछ काम नहीं है. वहीं अन्य यूजर्स ने सीमा से हाल-चाल पूछा.

यह भी पढ़ें : ‘गॉसिप क्वीन दादी’ चुगली को बनाया अपना बिजनेस, आज है दो-दो मकान की मालकिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *