Headlines

POCSO केस में जमानत पर बाहर रोहित चंदेल, पहली पोस्ट में लिखा- जहां धर्म है, वहां जीत है


एक्टर रोहित चंदेल को POCSO केस में अरेस्ट किया गया था. उन पर नाबालिग को-एक्टर संग छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट करने के आरोप लगे थे. रोहित अब जमानत पर बाहर आ गए हैं. बाहर आने के बाद उन्होंने पोस्ट किया. रोहित की पोस्ट वायरल है. इसके अलावा रोहित ने शो ‘सैराब’ की एंडिंग को लेकर भी रिएक्ट किया है.

रोहित चंदेल की पोस्ट

शनिवार को रोहित चंदेल ने पोस्ट कर लिखा, ‘यतो धर्मस्ततो जय.’ इसका मतलब है ‘जहां धर्म है, वहां जीत है’. फोटो में वो धोती और जनेऊ पहने दिखे.

इसके अलावा रोहित ने अपने शो ‘सैराब’ को लेकर भी बात की. शो 14 सितंबर को खत्म हो रहा है. शो का फाइनल एपिसोड 14 सितंबर को एयर होने वाला है. शो स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर आता है. ये शो 2 जून को शुरू हुआ था और अब 3 महीने खत्म भी हो रहा है. रोहित के जेल जाने के बाद उनकी जगह कृष्णा कौल ने ली थी. 

ये भी पढ़ें- शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर’ को बुरी तरह पछाड़ा, इस साउथ फिल्म ने हैवान को दी मात

सैराब के ऑफ एयर होने को लेकर रोहित ने किया रिएक्ट

रोहित ने सैराब के ऑफ एयर होने को लेकर भी रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा, ‘मेरी सैराब फैमिली और फैंस को थैंक्यू. सैराब खत्म होने को आ रहा है और मेरा दिल आभार से भरा है. शो में ईशान का रोल प्ले करना एक स्पेशल जर्नी थी. हमने साथ में जो यादें बनाई हैं उन्हें हमेशा अपने साथ रखूंगा. प्रोडक्शन टीम और शानदार को-एक्टर्स को बहुत थैंक्यू खासतौर पर साईबाला दादा, लीना मैम, संकेत सर, नितिन जी, योगी सर, गरिमा डिमरी, राहुल भाई, मादिराक्षी, कृष्णा कौल, जिन्होंने ईशान के रोल को आगे बढ़ाया, को-एक्टर्स और सपोर्टिंग स्टाफ. मेरे मुश्किल वक्त में आप सभी के सपोर्ट के लिए थैंक्यू. ये मेरे लिए और मेरी फैमिली के लिए बहुत अहम है. फैंस के लिए थैंक्यू इतना प्यार देने के लिए. सैराब खत्म हो रहा है लेकिन हमारा बॉन्ड हमेशा रहेगा. नए चैप्टर में आपसे मिलने का इंतजार है.’

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का बवंडर, 5 बड़ी फिल्मों को चटाई धूल, रिकॉर्ड ब्रेक कमाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *