गौरव खन्ना की पत्नी और ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में उन्होंने खुलासा किया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इसके बाद खबरें सामने आईं कि आकांक्षा ने गौरव से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है. अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है.
10 करोड़ की एलिमनी की खबर पर क्या बोलीं आकांक्षा चमोला?
हाल ही में ‘मैशेबल इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबरों पर खुलकर बात की. इन सभी अफवाहों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांग रही हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती. अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं कब का ये देश छोड़कर चली गई होती.’
कहां से शुरू हुई एलिमनी की चर्चा?
हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने आकांक्षा और गौरव के तलाक पर कमेंट करते हुए कहा था कि उन्हें यकीन है आकांक्षा तलाक में गौरव से कुछ न कुछ जरूर लेंगी. इसके बाद ही 10 करोड़ रुपये मांगने की खबरें वायरल होने लगीं. अब आकांक्षा ने साफ कर दिया कि उन्होंने गौरव से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी नहीं मांगी है.
ये भी पढ़ें:- CINTAA ऑफिस में पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह के बीच हंगामा, पुलिस ने लगाई फटकार
‘शुगर डैडी सीकर’ कहने वालों को भी दिया जवाब
इसी इंटरव्यू में आकांक्षा ने उन ट्रोल्स को भी जवाब दिया, जो उन्हें गौरव से शादी करने की वजह से ‘शुगर डैडी सीकर’ कहते हैं. दअरसल, गौरव और आकांक्षा की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है. दोनों ने शादी के वक्त भी इस उम्र के अंतर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. ट्रोल्स को जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा कि आमतौर पर 30, 40 या 50 साल की उम्र के आदमियों को ‘शुगर डैडी’ कहा जाता है. गौरव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ’10 साल बड़ा शुगर डैडी नहीं हो सकता है.’
क्यों नहीं बदला इंस्टाग्राम यूजरनेम?
आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम को लेकर भी बात की. उनका इंस्टाग्राम नाम अभी भी ‘आकांक्षा चमोला गौरव’ है. इस पर आकांक्षा ने बताया कि वो अपना यूजरनेम बदलना चाहती हैं, लेकिन मेटा की तरफ से उन्हें परेशानी आ रही है. उन्होंने कहा, ‘मेटा वाले कर नहीं रहे हैं.’ बता दें कि आकांक्षा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना यूजरनेम बदलने के लिए मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से मदद मांगी थी.
2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी
बता दें कि आकांक्षा और गौरव की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी की थी. करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद अब दोनों की राहें अलग हो रही हैं.
ये भी पढ़ें:- बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान! ‘टार्जन’ से होगा डेब्यू
