पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में वसुंधरा एन्क्लेव के पीछे कैंसर अस्पताल के पास एक गोदाम में आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया.
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, गोदाम में आग लगने की सूचना दोपहर 3:29 बजे मिली. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं.
11 दमकल गाड़ियां मौके पर
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायरकर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. गोदाम में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया है और आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है.
आग लगने के कारण की जानकारी नहीं
फिलहाल आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. दमकल विभाग की कार्रवाई जारी है.
