गुजरात के अहमदाबाद में रविवार (13 सितंबर) को हादसा हो गया. यहां दो मंजिला मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय खाड़िया इलाके की एक संकरी गली में हुई, जहां चार लोग मलबे के नीचे फंस गए थे.
अधिकारियों के मुताबिक पीड़ितों की पहचान जानवी राणा (27), पार्थ राणा (23), आशाबेन (42) और सोनल राणा (45) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि चारों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि सोनल राणा को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: गुजरात में आयुष्मान का कवच 5 से बढ़ाकर किया 10 लाख, 2.92 करोड़ कार्ड जारी
मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू
घटना अहमदाबाद के खाड़िया चौराहे की बताई जा रही है. मलबे में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया. शाहपुर और पंचकुवा दमकल स्टेशनों की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
संकरी गली में हुई घटना
फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खाडिया इलाके की एक संकरी गली में हुई, जिसके बाद मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर आलाप शाह ने बताया कि सोनल राणा को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: गुजरात बना सेमीकंडक्टर हब! 13.66 बिलियन डॉलर का निवेश, 6 प्रोजेक्ट मंजूर
