उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस लिस्ट में अपर जिलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इस लिस्ट में काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विभूषण मिश्रा का भी नाम है.
विभूषण मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है. वहीं जंग बहादुर यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद से संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास के पद पर भेजा गया है.
इसके अलावा संजय कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (नजूल), प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली है. अमित कुमार-2 को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बहराइच से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है.
इसके अलावा मंगलेश दुबे को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर से उपसंचालक चकबंदी प्रयागराज, जबकि विनीत उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बागपत से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया है.
राम शंकर को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) देवरिया से उपायुक्त (प्रशासन) कार्यालय आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाया गया है. दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कासगंज से उपनिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके साथ ही संगम लाल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एटा से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) मिर्जापुर और योगेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जालौन से उपनिदेशक (प्रशासन) रेशम निदेशालय बनाया गया है.
नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर की भी हटाया
वहीं वरखा सिंह को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी बनाया गया है. पंकज प्रकाश राठौड़ को नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), देवरिया और दीपक कुमार पाल को उपजिलाधिकारी बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर तथा रेणु को उपजिलाधिकारी हापुड़ से अपर नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
