साल 2015 में सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ आई थी. इस फिल्म का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ काफी पसंद किया गया था. गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया था, वहीं कुमार ने इस गाने को लिखा था. इस गाने का ओरिजनल वर्जन अरिजीत सिंह ने गाया था. बाद में सलमान खान ने भी इस गाने का रीमेक बनाया जिसमें उन्होंने इस गाने को खुद गाया.
अब फिल्म के 11 साल पूरे होने पर सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट करके फिल्म के 11 साल को सेलिब्रेट किया है. इस रील में सलमान खान का गाना गाते हुए क्लिप्स लगाए गए हैं. लेकिन इस पूरे पोस्ट में कहीं भी गाने के कंपोजर अमाल मलिक और लेखक कुमार को क्रेडिट नहीं दिया गया था.
ये भी पढें: आकांक्षा चमोला ने हटाई गौरव खन्ना के साथ की फोटोज, फिर गौरव ने भी किया अनफॉलो
अमाल मलिक ने जताई नाराजगी
यह देखकर अमाल मलिक ने पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. उनका कहना था कि गाने को बनाने वाले कंपोजर और गाने के लिरिसिस्ट को भी क्रेडिट मिलना चाहिए. अमाल ने लिखा, ‘किसी गाने को बनाने में कंपोजर और सॉन्ग राइटर बहुत मेहनत करते हैं. ऐसे में जब उसी गाने का जश्न मनाया जाए, तो उसके क्रिएटर्स का नाम मेंशन तक न करना सही नहीं है.
उन्होंने सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया टीम से सही तरीके से क्रेडिट देने की बात कही. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके कमेंट को हटाया न जाए और सलमान खान तक उनकी बात पहुंचने दी जाए.
ये भी पढें: रश्मिका मंदाना ने पूरी की ‘राणाबाली’ की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
अब सलमान खान को लेकर अमाल ने दी सफाई
अमाल मलिक ने एक नही, चार स्टोरीज लिखकर क्रेडिट न मिलने पर अपनी नाराजगी दिखाई है. उन्होंने किसी गाने के क्रिएटर को क्रेडिट देने को गुनाह कहा और इस मामले में साउथ इंडस्ट्री से सीखने की सलाह दी.
लेकिन ये भी साफ किया कि वो कमेंट सलमान खान के लिए नहीं था. उन्होंने साफ किया, ‘मेरी नाराजगी सलमान खान के खिलाफ नहीं थी. ये सब मैंने सलमान खान फिल्म्स का सोशल मीडिया संभाल रहे लोगों के लिए कहा था. मैं बस इतना चाहता हूं कि गाने को बनाने में एक अहम भूमिका निभाने वाले कंपोजर और लिरिक्स राइटर को सही से क्रेडिट दिया जाए.’

उन्होंने लिखा, ‘कंपोजर और लिरिसिस्ट को सही क्रेडिट दिलाने की लड़ाई कोई नई बात नहीं है. यह लड़ाई चार-पांच दशकों से चली आ रही है. अगर कलाकार समय पर अपनी बात नहीं रखेंगे, तो उन्हें सही पहचान नहीं मिलेगी. क्रेडिट मांगने को हर बार विवाद खड़ा करना या सुर्खियों में आने की कोशिश नहीं समझना चाहिए.’
