Headlines

न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल


भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का रोमांच अब अपने अगले पड़ाव पर पहुंच गया है. पहला मुकाबला खत्म होने के बाद अब फैंस की नजरें दूसरे टी20 पर टिकी हैं.  अगर आप भी इस मैच को घर बैठे लाइव देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि मुकाबला कब और कहां होगा और मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी.  JioHotstar और Sony LIV पर इसे देखने का ऑप्शन नहीं है, ऐसे में FanCode की जानकारी आपके लिए सबसे जरूरी है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 15 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समय शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली में ही खेले जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: ‘ठुकरा के मेरा प्यार…’, PAK टीम से बाहर होते ही सलमान आगा ने उगली आग

FanCode पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

दूसरे टी20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. FanCode की सीरीज लिस्टिंग में 15 सितंबर के मुकाबले को शाम 7:30 बजे लाइव दिखाया गया है. यानी मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे डिजिटल डिवाइस पर मैच देखने के लिए दर्शक FanCode का इस्तेमाल कर सकते हैं.

टीवी पर कहां देख सकेंगे मैच?

टीवी दर्शकों के लिए भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. दूसरे टी20 के लिए सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 HD और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 SD चैनलों का ऑप्शन है.

भारत की नजर सीरीज जीतने पर

पहले टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे मुकाबले में भारत के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा. वहीं अफगानिस्तान की टीम इस मैच में वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी. ऐसे में दिल्ली में होने वाला दूसरा टी20 दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है.

 

यह भी पढ़े:भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *