Headlines

दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के लिए पहुंची पुलिस


दिल्ली के कई स्कूलों को मंगलवार (15 सितंबर) सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर परिसर खाली करा दिए. दिल्ली पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों की जांच शुरू कर दी. हालांकि, अभी तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

पुलिस के मुताबिक, ब्रिटिश स्कूल, संस्कृत‍ि स्कूल और सरदार पटेल विद्यालय को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिली. इसके अलावा स्प्रिंगडेल्स स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल समेत कुछ अन्य शिक्षण संस्थानों को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूलों को धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी.

एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खराब हुई तो नहीं बतानी होगी लोकेशन, AI करेगा मदद

सूचना मिलते ही खाली कराए गए स्कूल

धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों और स्टाफ को परिसर से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने बताया कि स्कूलों से सुबह करीब 10:30 बजे से 10:45 बजे के बीच सूचना मिली. इसके बाद अलग-अलग टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया. सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर की जांच शुरू की गई.

पुलिस के साथ बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें भी जांच में जुटी हैं. स्कूलों के कमरों, खुले इलाकों और आसपास के हिस्सों में एंटी-सैबोटाज चेकिंग की जा रही है. पुलिस हर संभावित जगह की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि किसी तरह का खतरा न रहे.

गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से पकड़ा

धमकी भरे ईमेल की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि अभी तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल किसने भेजा. पुलिस तकनीकी जांच के जरिए भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले की जांच जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *