एड़ी में अचानक तेज दर्द होना या ऐसा महसूस होना जैसे पैर के नीचे कोई नुकीली चीज चुभ रही हो, काफी परेशान करने वाला होता है. कई बार लोग इसे सामान्य थकान या ज्यादा चलने का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है, खासकर सुबह बिस्तर से उठकर पहला कदम रखते समय, तो इसके पीछे प्लांटर फैशियाइटिस जैसी समस्या हो सकती है. यह पैर की एक सामान्य समस्या है, जिसमें पैर के तलवे के नीचे मौजूद मोटे प्लांटर फेशिया में खिंचाव या सूजन से दर्द पैदा होता है.
आखिर एड़ी में क्यों होता है ऐसा दर्द?
प्लांटर फेशिया एड़ी की हड्डी से लेकर पैर की उंगलियों की तरफ फैला हुआ एक मजबूत टिश्यू होता है. यह चलते और दौड़ते समय पैर को सहारा देने के साथ झटकों को संभालने में भी मदद करता है. जब इस पर बार-बार जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, तो इसमें छोटे स्तर पर चोट या झनझनाहट होने लगती है. इसी वजह से एड़ी के आसपास दर्द महसूस होने लगता है. कुछ लोगों को दर्द तलवे के बीच या पैर के आगे की ओर भी महसूस होता है. कई रिपोर्ट्स की अगर मानें तो एड़ियों में लगातार दर्द रहना शुगर होने की पहली निशानी भी माना जाता है. हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता, इसलिए बेहतर चिकित्सा परामर्श इसके लिए सही कदम है.
सुबह का पहला कदम क्यों बन जाता है सबसे दर्दनाक?
इस समस्या की एक खास पहचान सुबह उठने के बाद शुरुआती कदमों में दर्द बढ़ना होती है. रातभर आराम के दौरान प्रभावित टिश्यू स्थिर रहता है. ऐसे में सुबह पैर पर वजन पड़ने और उसे खींचने पर अचानक दर्द महसूस होता है. कुछ लोगों में थोड़ी देर चलने के बाद दर्द कम महसूस होता है, लेकिन लंबे समय तक खड़े रहने, ज्यादा चलने या व्यायाम के बाद यह दोबारा बढ़ जाता है.
इसे भी पढ़ें- सूजन और ब्लोटिंग खत्म कर देती है 10 मिनट की ये वॉक, कितना असरदार तरीका?
किन लोगों में बढ़ सकता है खतरा?
हर व्यक्ति में इसके कारण अलग होते हैं. लंबे समय तक खड़े रहने वाली नौकरी, अचानक शारीरिक गतिविधि बढ़ाना, दौड़ना या ज्यादा चलना इसके खतरे को बढ़ा देता है. शरीर का अधिक वजन भी पैरों और एड़ी पर अतिरिक्त दबाव डालता है. वहीं ऐसे जूते जो आरामदायक नहीं होते हैं, उनसे भी कुछ लोगों में परेशानी बढ़ा जाती है.
इन चिजों का रखें ध्यान
आराम के साथ पैर के तलवे और पिंडली की हल्की सट्रेचिंग करें. कुछ लोगों को ठंडी सिकाई करने से भी राहत मिलता है. जूते चुनते समय आराम पर ध्यान दें. घर में लंबे समय तक नंगे पैर कठोर फर्श पर चलने से भी बचना बेहतर होता है. हालांकि, दर्द बहुत ज्यादा होने पर खुद से लंबे समय तक इलाज करते रहना सही नहीं है. ऐसे में डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें.
इसे भी पढ़ें- किस काम आता है विजडम टूथ, इसे कब निकलवा देना चाहिए?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
