Headlines

IND vs AFG: टॉप ऑर्डर ढेर, फिर राशिद-नबी ने धोया; दूसरे टी20 में अफगानिस्तान ने दिया 160 का लक्ष्य


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 में मेजबान अफगानिस्तान ने भारत को 159 रनों का लक्ष्य दिया है. हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगान टीम 130 तक भी नहीं पहुंच पाएगी. 15वें ओवर में 100 रनों पर उनके 6 विकेट गिर गए थे, लेकिन फि राशिद खान ने बल्ले से कोहराम मचा दिया. राशिद ने 16 गेंद में 28 रनों की तूफानी पारी खेली. इस तरह अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए. भारत के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.  

राशिद खान और मोहम्मद नबी ने 7वें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की. राशिद ने 16 गेंद में 28 रनों की पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया. वहीं नबी ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंद में 20 रन बनाए. नूर अहमद ने पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद कप्तान इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 51 रन जोड़कर टीम को संभाला. इब्राहिम 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सेदिकुल्लाह ने 15 गेंदों में 12 रन बनाए. 

अफगान टीम ने 67 रन तक अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई (11) ने दरवेश रसूली के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 96 रन तक पहुंचा दिया. 100 के स्कोर पर दरवेश रसूली का विकेट गिरा, जो 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान की अनुभवी जोड़ी ने मोर्चा संभाला. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 48 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. नबी 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राशिद खान ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 28 रन की पारी खेली.

भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 3 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट हाथ लगे. इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- 

अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में बना शर्मनाक रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *