Xi Jinping दिल्ली से लौट चुके हैं. PM मोदी के साथ बैठक में उन्होंने भारत को प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बताया. सीमा पर शांति और विवाद के स्वीकार्य समाधान की बात भी हुई. व्यापार, direct flights, visa और कारोबारी आवाजाही बढ़ाने पर चर्चा हुई.
मगर चीन को समझने वाले केवल बयानों पर भरोसा नहीं करते. असली कहानी उसकी अगली कार्रवाई बताती है.
वह अगला संकेत ज्यादा दूर नहीं है. चीन 1 अक्टूबर को अपना National Day मनाएगा. इसके कुछ घंटे बाद, 2 अक्टूबर की सुबह उसकी नई ताजिक वर्ष कुंडली प्रभावी होगी.
यानी दिल्ली की बैठक में बनी सहमति की पहली परीक्षा अक्टूबर में ही शुरू हो जाएगी. सवाल सीधा है. क्या चीन सीमा पर भी वही नरमी दिखाएगा जो Xi Jinping के शब्दों में सुनाई दी, या बातचीत के पीछे दबाव की पुरानी नीति चलती रहेगी?
यह भी पढ़ें- PM मोदी-Xi Jinping Meeting: कितनी सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी? सीमा पर खुला रास्ता, फैसला बाकी
PM मोदी-Xi की बैठक में क्या तय हुआ?
PM मोदी और Xi Jinping की मुलाकात 12 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit के दौरान हुई थी. दोनों नेताओं ने माना कि भारत और चीन को प्रतिद्वंद्वी के बजाय विकास साझेदार के रूप में आगे बढ़ना चाहिए.
सरकार की मानें तो अनुसार सीमा विवाद के निष्पक्ष, उचित और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान की दिशा में काम करने पर सहमति बनी. सीमा पर शांति बनाए रखने को भी द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी बताया गया.
इसके अलावा व्यापारिक असंतुलन, market access, transport links और लोगों की आवाजाही पर बातचीत हुई. लेकिन कोई नया disengagement plan, सैनिकों की वापसी की तारीख या अंतिम border agreement सामने नहीं आया. यही खाली जगह इस कहानी को अक्टूबर तक ले जाती है.
चीन का National Day 1 को, वर्ष कुंडली 2 अक्टूबर से शुरु?
चीन का राष्ट्रीय दिवस 1 अक्टूबर को होता है. मगर उपलब्ध ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2026 का वर्ष प्रवेश 2 अक्टूबर को Beijing के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे होगा.
वर्ष कुंडली कैलेंडर की तारीख से नहीं बनती. यह उस क्षण पर बनती है, जब सूर्य जन्मकालीन अंश पर दोबारा पहुंचता है. इसलिए National Day और वर्ष प्रवेश की तारीख अलग हो सकती है.
इस वर्ष प्रवेश से बनने वाली कुंडली का लग्न तुला है. लग्न में शुक्र अपनी ही राशि में बैठा है. बुध भी यहीं मौजूद है. 2 अक्टूबर से 23 नवंबर तक बुध की मुद्दा दशा चलेगी. ऊपर से देखें तो यह युद्ध नहीं, बातचीत की कुंडली लगती है.
चीन अचानक नरम क्यों दिखाई दे सकता है?
तुला संतुलन, समझौते और partnership की राशि है. इसका स्वामी शुक्र अपनी ही राशि में मजबूत है. बुध संदेश, दस्तावेज, व्यापार और diplomatic channels का ग्रह है. इसका पहला संकेत साफ है. चीन अक्टूबर में भारत से बातचीत तोड़ना नहीं चाहेगा.
सैन्य अधिकारियों, Special Representatives या diplomatic working group के स्तर पर संपर्क आगे बढ़ सकता है. Direct flights, visa, business mobility और market access जैसे मुद्दों पर भी कोई सीमित प्रगति दिखाई दे सकती है.
लेकिन यहां एक पेच है. चीन की जन्म कुंडली में बुध का षड्बल अपेक्षाकृत कमजोर है, जबकि शनि और गुरु अधिक मजबूत हैं. इसका अर्थ यह हो सकता है कि बातचीत और घोषणाएं तेजी से हों, लेकिन उन्हें जमीन पर लागू करने वाली रणनीतिक व्यवस्था अपनी पुरानी गति से चले.
सीधे शब्दों में कहें तो बीजिंग बोलने में जल्दी और पीछे हटने में धीमा रह सकता है.
सीमा पर चीन का मंगल क्या बता रहा है?
नई वर्ष कुंडली में दूसरे देशों और खुले टकराव से जुड़े सातवें भाव का स्वामी मंगल है. मंगल कर्क राशि में नीच का होकर दसवें भाव में बैठा है. उसके साथ उच्च का गुरु मौजूद है.
केवल कर्क में होने के कारण मंगल को निष्क्रिय मानना गलत होगा. चीन के D4 यानी भूमि और क्षेत्र से जुड़े वर्ग में मंगल उच्च का है और शनि अपनी राशि में है. यह चीन की territorial position को मजबूत बनाता है.
इसलिए नई कुंडली का नीच मंगल सेना को कमजोर करने के बजाय आक्रामकता का तरीका बदल सकता है.
खुली झड़प से बचा जाए. मगर सीमा पर सड़क, निगरानी, सैन्य ढांचा और गश्त की क्षमता कम न की जाए. बातचीत चलती रहे, लेकिन चीन अपने पुराने दावों से तुरंत पीछे नहीं हटेगा. इसकी संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है.
मंगल के साथ उच्च का गुरु स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाने से रोक सकता है. इसलिए अक्टूबर में बड़े युद्ध की तुलना में managed pressure की संभावना अधिक दिखाई देती है.
क्या पर्दे के पीछे कुछ और चल सकता है?
वर्ष कुंडली का चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का है, लेकिन आठवें भाव में बैठा है. आठवां भाव उन फैसलों से जुड़ा है जो तुरंत सार्वजनिक नहीं किए जाते. यह अचानक बदलाव, गोपनीय बातचीत और पर्दे के पीछे तैयार हो रही रणनीति को भी दिखाता है.
इससे किसी धोखे की निश्चित भविष्यवाणी नहीं की जा सकती. मगर चीन के सार्वजनिक बयान और जमीन पर उसके implementation में अंतर रह सकता है.
वह सीमा समाधान की बात करता रहे, लेकिन अंतिम नक्शे या territorial compromise को टालता रहे. व्यापार बढ़ाने का भरोसा दे, लेकिन critical minerals, industrial equipment या technology पर अपना नियंत्रण बनाए रखे. यही वह जगह है जहां भारत को शब्दों से ज्यादा व्यवहार देखना होगा.
बात बनेगी या अटकेगी?
नई वर्ष कुंडली में पूर्ण इकबाल योग नहीं बनता. इन्दुवार योग भी नहीं है. लग्नेश शुक्र अपनी राशि में मजबूत है, इसलिए चीन अपने diplomatic objectives को आगे बढ़ाने की स्थिति में है.
लेकिन सीमा से जुड़ा कार्येश मंगल सहज स्थिति में नहीं है. सूर्य और शनि के बीच तनाव भी बताता है कि घोषित नीति तथा जमीन पर मौजूद बाधाएं एक रफ्तार से आगे नहीं बढ़ेंगी.
स्पष्ट और निर्विरोध कम्बूल योग की पुष्टि नहीं होती. इसका मतलब यह नहीं कि बात पूरी तरह बिगड़ जाएगी. संकेत यह है कि फैसला सीधे PM मोदी और Xi Jinping की बैठक से नहीं, बल्कि उसके बाद सक्रिय होने वाले mechanisms से निकलेगा.
सैन्य कमांडर, सीमा विशेषज्ञ या Special Representatives इस कहानी के अगले महत्वपूर्ण पात्र हो सकते हैं.
अक्टूबर की चार महत्वपूर्ण अवधियां
चीन की बुध मुद्दा दशा को सूक्ष्म हिस्सों में देखने पर अक्टूबर एक जैसा नहीं दिखाई देता. गणना पद्धति के अनुसार तारीखों में कुछ घंटों का अंतर संभव है.
- 2 से 9 अक्टूबर: संवाद और नई diplomatic messaging का समय. चीन की ओर से सकारात्मक बयान या संपर्क की पहल संभव है.
- 9 से 12 अक्टूबर: केतु का सूक्ष्म प्रभाव भ्रम बढ़ा सकता है. किसी सूचना, बैठक या प्रस्ताव की तस्वीर अधूरी रह सकती है.
- 12 से 20 अक्टूबर: शुक्र का प्रभाव अपेक्षाकृत अनुकूल है. व्यापार, visa, flights या लोगों की आवाजाही से जुड़ी प्रगति की संभावना इस हिस्से में बेहतर दिखाई देती है.
- 20 से 28 अक्टूबर: घरेलू राजनीति और प्रतिष्ठा का दबाव बढ़ सकता है. दोनों देश अपने हितों को अधिक मजबूती से रखेंगे.
- 28 से 31 अक्टूबर: मंगल का सूक्ष्म प्रभाव सावधानी मांगता है. सीमा से जुड़ी बयानबाजी, सैन्य गतिविधि या patrol friction की खबर सामने आ सकती है.
9 अक्टूबर को भारत की रणनीति भी बदलेगी
भारत की वर्ष कुंडली में 9 अक्टूबर तक राहु की मुद्दा दशा है. राहु सातवें भाव में बैठा है. यह विदेशी संबंधों में हलचल बढ़ाता है, लेकिन भरोसे पर धुंध बनाए रखता है.
9 अक्टूबर से गुरु की मुद्दा दशा शुरू होगी. गुरु भारत की वर्ष कुंडली में उच्च का है, लेकिन बारहवें भाव में बैठा है. यह खुले प्रदर्शन से अधिक back-channel diplomacy, रणनीतिक तैयारी और गोपनीय बातचीत की ओर इशारा करता है.
भारत की राष्ट्रीय कुंडली के सर्वाष्टकवर्ग में सातवें भाव को अपेक्षाकृत कम और ग्यारहवें भाव को मजबूत बिंदु मिले हैं. इसका सरल अर्थ है कि चीन के साथ partnership आसान नहीं होगी, लेकिन कठिन बातचीत से कुछ व्यावहारिक लाभ निकाले जा सकते हैं.
भारत के D4 में भूमि और सुरक्षा से जुड़े ग्रह मजबूत हैं. इसलिए सीमा के मुद्दे पर PM मोदी सरकार केवल सकारात्मक बयानों के आधार पर जल्द समझौता करती नहीं दिखाई देती.
अक्टूबर में चीन से क्या उम्मीद रखी जाए?
कुंडलियां तीन संभावनाओं की ओर इशारा कर रही हैं.
- भारत और चीन के बीच बातचीत जारी रहेगी.
- सीमा के अंतिम समाधान से पहले trade, visa, flights या business mobility से जुड़े छोटे कदम उठाए जा सकते हैं.
- चीन संबंध सुधारने की कोशिश करेगा, लेकिन सीमा पर अपनी रणनीतिक स्थिति आसानी से नहीं छोड़ेगा.
किसी बड़े हमले का स्पष्ट और निर्णायक योग सामने नहीं आता. फिर भी सैन्य तैयारी, निर्माण, exercises या सीमित patrol friction का जोखिम खत्म नहीं हुआ है.
2 अक्टूबर को चीन की वर्ष कुंडली बदलेगी. मगर उसकी नीयत का फैसला केवल ग्रह नहीं करेंगे. असली जवाब अक्टूबर में उठाए गए कदम देंगे.
अगर सीमा वार्ता आगे बढ़ती है और जमीन पर दबाव घटता है, तो दिल्ली में बनी सहमति ने सचमुच रास्ता खोला है. अगर शब्द नरम रहे, मगर तैनाती और निर्माण में बदलाव नहीं आया, तो चीन की नई कुंडली का कठिन संकेत पहले महीने में ही सामने आ जाएगा.
Xi Jinping की मुस्कान दिल्ली में दिखाई दी थी. अब उसके मायने हिमालय में पढ़े जाएंगे.
FAQ
Q1. चीन की नई वर्ष कुंडली कब शुरू होगी?
उपलब्ध ताजिक वर्षफल गणना के अनुसार चीन की नई वर्ष कुंडली 2 अक्टूबर 2026 को Beijing के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे प्रभावी होगी.
Q2. चीन का National Day कब मनाया जाता है?
चीन का National Day 1 अक्टूबर को मनाया जाता है. वर्ष कुंडली सूर्य के जन्मकालीन अंश पर लौटने के समय बनती है, इसलिए उसका वर्ष प्रवेश 2 अक्टूबर को हो रहा है.
Q3. क्या अक्टूबर में भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ सकता है?
कुंडली व्यापक युद्ध से अधिक रणनीतिक दबाव, सैन्य सतर्कता और सीमित friction की संभावना दिखाती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
