Headlines

Ranu Mondal: हमको हम ही से चुरा लो- रानू मंडल ने रोमांटिक अंदाज में गाया गाना


रोनू मंडल का जब भी नाम आता है तो आंखों के सामने एक बूढ़ा सा चेहरा आता है और कोयल जैसी आवाज कानों में सुनाई देती है जिसे सुनकर हर किसी के कानों और दिल को ठंडक मिल जाती है. अब रानू मंडल का एक और वीडियो आपके दिलों को सुकून देने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रानू मंडल हम को हम ही से चुरा लो गाना गाते हुए कैमरे के सामने शानदार एक्सप्रेशंस देती दिखाई दे रही है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग

दरअसल, सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रानू मंडल मोहब्बतें फिल्म का फेमस गाना हम को हम ही से चुरा लो गाती दिखाई दे रही है. गाना गाते हुए रानू मंडल इतनी प्यारी आवाज और धुन निकालती है मानों उनके कंठ में साक्षात लता मंगेशकर आकर बैठ गई हो. उनकी मीठी आवाज सुनकर सोशल मीडिया पर लोग गदगद हो उठे हैं. इससे पहले भी रानू मंडल के कई सारे वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनमें उनकी आवाज का जादू साफ देखने को मिला है.

शिद्दत के साथ निकाला सुर

वीडियो में रानू मंडल जिस शिद्दत के साथ गाना गा रही है उसे देखकर साफ लग रहा है कि उनका जुड़ाव म्यूजिक से नया नहीं है बल्कि उनकी आवाज का राज उनकी बरसों की मेहनत है जो आज भी एक बड़ा मंच मांग रही है. लेकिन वो कहते हैं न कि सोशल मीडिया से बड़ा मंच आज के दौर में कोई नहीं है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें

यूजर्स हुए आवाज के दिवाने

वीडियो को  sirajashubachchan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इनकी आवाज में सच में जादू है. एक और यूजर ने लिखा…रानू मंडल को एक मौका और मिलना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इनकी आवाज न जाने क्यों दिल को छू जाती है.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *