Headlines

PM Modi Birthday: BJP का प्लान, काशी से वडनगर तक निकालेगी बाइक यात्रा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काशी से गुजरात के लिए एक विशेष कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं. इस दौरान न सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार के दिग्गज बल्कि केंद्र सरकार के मंत्री, NDA के प्रमुख साथी वाराणसी में मौजूद रहेंगे. इस मौके पर बीजेपी की तरफ से सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरुआत की जाएगी जो काशी से वडनगर के लिए रवाना होगी. 

ABP Live  को मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा काशी से वडनगर के लिए सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरुआत की जाएगी जिसमें करीब 500 सेवा यात्री होंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल होंगे. 

इस यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया है जिसमें बाबा का जलाभिषेक डमरू वादन और पीएम के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना शामिल है. 

काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी से वडनगर के लिए शुरू हो रही इस यात्रा में 500 लोग शामिल होंगे. यह यात्रा 50 जिलों तक पहुंचेगी, 88 रात्रि तक पड़ाव होगा, 187 ठहराव होंगे. इसके अलावा इस यात्रा में 25 वर्षों की जनसेवा से युवाओं को जोड़ने का संकल्प निर्धारित किया गया है. सबसे प्रमुख बात की इस यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हो रही है और इस यात्रा का समापन गुजरात के वडनगर में होगा. बीजेपी की ओर से इस यात्रा को लेकर तैयारी कर ली गई है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *