टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक तरफ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर का इलाज करा रही हैं, वहीं उनके पिता की तबीयत को लेकर भी परिवार काफी परेशान रहा है. ऐसे में शोएब पर परिवार की जिम्मेदारियों का दबाव भी रहा है. हाल ही में एक्टर ने अपने लो फेज को लेकर खुलकर बात की और बताया कि मुश्किल वक्त में हर इंसान को खुद को मजबूत दिखाने की जरूरत नहीं होती.
शोएब इब्राहिम ने बयां किया जिंदगी का मुश्किल दौर
एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कभी-कभी डिप्रेस्ड या मोटिवेशन की कमी महसूस करना नॉर्मल बात है. शोएब इब्राहिम ने कहा, ‘यार देखो लाइफ में कभी-कभी ऐसा होता है. जिंदगी में ऐसे पड़ाव, सिचुएशन या ऐसा वक्त आता है, जहां आप बहुत लो, डीमोटीवेट और डिप्रेस्ड फील करते हो और उसको छिपाना या ये दिखाना कि नहीं भाई मैं बहुत स्ट्रॉग हूं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, ऐसा बिल्कुल नहीं है. मुझे बहुत फर्क पड़ता है.’
एक्टर ने कहा, ‘जब मुझे लो फील होता और रोना आता है मैं रो लेता हूं. जब मुझ लो फील होता है मैं आराम भी करता हूं, मैं डिमोटिवेट हो भी जाता हूं, लेकिन फिर कुछ दिन बाद अपने आपको मैं ठीक भी कर लेता हूं. ये इंसान में होना चाहिए. जो हो गया सो हो गया अब कुछ कर नहीं सकते. आपको बस लाइफ में आगे बढ़ना है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से मैं थोड़ा सा लो था. पर आप सबके कमेंट्स ने मुझे बहुत हिमम्त दी मोटिवेट किया और बहुत सारा प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.’
बता दें, शोएब और दीपिका कक्कड़ काफी टाइम से छोट पर्दे से दूर हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैस से जुड़े हैं.
ये भी पढ़ेंः आदित्य धर ने शाहरुख खान को रिलीज से पहले दिखा दी थी ‘धुरंधर 2’, अब खुला राज
