Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आने से मना कर रहा पाकिस्तान, कर दी ये मांग


पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के आगाज से पहले पाकिस्तान ने भारत आने से मना कर दिया है. यह टूर्नामेंट भारत के पंजाब शहर में खेला जाना है, लेकिन इसके आगाज से पहले पाकिस्तान ने बड़ी मांग कर दी है. बता दें कि 2026 एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 05 नवंबर के बीच खेला जाना है, जिसके शेड्यूल का एलान हो चुका है.

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष मोहियुद्दीन अहमद वानी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने एशियाई हॉकी फेडरेशन से औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि वे ‘पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ टूर्नामेंट की जगह बदल दें या पाकिस्तान के सभी मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित करें.

मोहियुद्दीन अहमद वानी ने आगे कहा, “यह फैसला पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल माहौल सुनिश्चित किया जा सके. पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और हॉकी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हम भारत सहित FIH के सभी सदस्य देशों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं और खेल को राजनीति से अलग रखने के सिद्धांत पर मज़बूती से कायम हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें पूरी उम्मीद है कि एशियाई हॉकी फेडरेशन पाकिस्तान की बिना किसी रुकावट के पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यूट्रल वेन्यू के हमारे सम्मानजनक प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगा.”

इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए मोहाली और जालंधर दो शहरों का चुनाव किया गया. टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी और लीग स्टेज के मुकाबले जालंधर में होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में होगा. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी. 

यह भी पढ़ें- 

पहला ओवर मेडन फेंकने वाले 11वें भारतीय बनें जसप्रीत बुमराह, देखें फुल लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *