Headlines

‘ये बोलेगा तो अच्छा रहेगा’, सिद्धार्थ ने बताया आमिर खान ने कैसे बदला ‘रंग दे बसंती’ का क्लाइमैक्स


साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म रंग दे बसंती को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा थे. फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. अब हाल ही में एक्टर सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि फिल्म में आमिर खान ने आखिरी वक्त पर क्लाइमैक्स बदल दिया था.

आमिर खान ने कैसे बदला ‘रंग दे बसंती’ का क्लाइमैक्स
‘रंग दे बसंती’ के क्लाइमेक्स में आमिर खान की सलाह पर बड़ा बदलाव किया गया था. फिल्म के एक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि पहले क्लाइमेक्स में पांचों लड़कों को रेडियो स्टेशन पर बोलना था, लेकिन आमिर ने सुझाव दिया कि माइक पर सिर्फ एक ही शख्स बोले तो सीन ज्यादा असरदार लगेगा.

सिद्धर्थ कनन के इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने इस बदलाव को याद करते हुए कहा, ‘क्लाइमैक्स में पहले पांचों लड़कों को रेडियो स्टेशन पर बोलना था. आमिर ने कहा कि माइक पर सिर्फ एक ही लड़का होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘पूरी पिक्चर में ये बोलता नहीं है, ये बोलेगा तो और अच्छा रहेगा.’ इसी तरह क्लाइमैक्स को बदल दिया गया.’

ये भी पढ़ेंः श्रीदेवी के जाने के बाद किसके खाते में जा रही है करोड़ों की रॉयल्टी?

सिद्धार्थ ने आगे बताया कि इस बदलाव के बाद उन्होंने रात में बैठकर नए सीन के सवाल-जवाब तैयार किए थे. उन्होंने कहा, ‘मेरा एक रात का समय था. मैंने और मेहरा ने बैठकर रात में सोचा कि कौन से सवाल आ रहे हैं और उनके जवाब क्या होंगे. हम रात को खाना बनाते हुए बैठकर ये सब कर रहे थे.’

रंग दे बसंती फिल्म में सिद्धार्थ ने करण सिंघानिया  का किरदार निभाया था.  फिल्म में आमिर खान के अलावा बाकी सभी सितारों ने बेहतरीन काम किया था.

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे सिद्धार्थ
वहीं एक्टर सिद्धार्थ अपकमिंग फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे. फिल्म 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’: पहले दिन करीना कपूर को पछाड़ेंगे कुणाल खेमू? बॉक्स ऑफिस पर ऐसा होगा हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *