Headlines

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश की फुहार ने बदला मौसम, जानें अपडेट


दिल्ली-एनसीआर में तड़के सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है.  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं धुल भरी हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. इस बदलाव से तापमान में सुबह के समय में थोड़ी गिरावट आई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आज आसमान में बादल छाये रहेंगे और दिन के समय में हल्की बारिश का अनुमान है. 

बुधवार (16 सितंबर) को दिनभर तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया. अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8  डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, नोएडा में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और गाजियाबाद में 36.7 डिग्री दर्ज किया गया.

UPI Payment चार्ज: संजय सिंह बोले, ‘अब दुकानदार बोलेंगे कि हम…’

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, आज गुरुवार (17 सितंबर) को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है.   शहर का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आज दिन के समय 10-15 किमी/प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवाएं चलेंगी. विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. 

पिछले 24 घंटों का मौसम अपडेट

बात करें पिछले 24 घंटों में मौसम की स्थिति की तो दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री के बीच रहा. हालांकि, कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 से 3.0°C) रहा, जबकि अन्य हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा. अधिकतम तापमान भी कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है.  पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 किमी/घंटा रही. 

दिल्ली: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, आशा वर्कर्स का इंसेंटिव किया डबल

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *