Headlines

राजस्थान पंचायत चुनाव : कब निकलेगी रिजर्वेशन की लॉटरी? चौथी बार बदली गई तारीख


राजस्थान में पंचायत चुनाव के आरक्षण की लॉटरी के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया गया है. विपक्ष के कड़े एतराज के बाद आरक्षण की लॉटरी का शेड्यूल बदलते हुए अब अक्टूबर के बजाय सितंबर महीने में ही लॉटरी निकालने का फैसला किया गया है. नई तारीख के मुताबिक 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी.

23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी, जबकि 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर पांच और सरपंच के आरक्षण की लॉटरी होगी. सीटों के आरक्षण की लॉटरी के कार्यक्रम में यह तीसरी बार बदलाव है.

जयपुर में BJP को झटका, कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़ी, 4 और वार्डों में मिली जीत

डेढ़ लाख पदों के लिए होना है चुनाव

पहले लॉटरी अगस्त महीने में निकाली जानी थी, जिसे बाद में सितंबर किया गया और फिर बदलाव करते हुए 11 और 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी.

अब चौथी नई तारीख जारी की गई है. राजस्थान में जिला परिषद के 1403 सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान की 457 सीटों, पंचायत समिति सदस्य के 8245 पदों, सरपंच के 14,403 पदों और वार्ड पंच की 1,30,589 सीटों के लिए चुनाव होना है. इस तरह राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा पदों के लिए चुनाव होने हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *