Headlines

अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य


अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए. अभिषेक ने 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाकर 108 रन स्कोर किए. संजू ने 35 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 (59 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस पारी में अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. 

गौर करने वाली बात यह है कि पहला विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का स्कोर थम सा गया. 9.5 ओवर में 142 रन पर भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. 10 ओवर में टीम का स्कोर 142/1 रन था. इसको देखकर लग रहा था कि टोटल आसानी से 280 या 290 के करीब पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. टीम बहुत ही कम पर सिमट गई. आधे ओवर से पहले अभिषेक का विकेट गिरने के बाद टीम सिर्फ 79 रन ही बना सकी. 

पावरप्ले में टीम इंडिया ने बगैर कोई विकेट गंवाए 100 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. यह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में पारवप्ले का सबसे बड़ा स्कोर था. 6 ओवर के स्कोर को देखने के बाद तो लगने लगा था कि टोटल आसानी से 300 तक पहुंच जाएगा, लेकिन आंकड़ा 250 तक भी नहीं पहुंच सका.

अभिषेक और संजू के अलावा बाकी कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका. दोनों के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 रनों की बड़ी पारी खेली, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे. बाकी तिलक वर्मा ने 02 रन, शिवम दुबे ने 14 रन, ईशान किशन ने 10 रन, नितीश रेड्डी ने 01 रन और अक्षर पटेल ने 05* रन बनाए. रवि बिश्नोई बिना खाता खोले नाबाद रहे. मोहम्मद नबी सबसे ज्यादा रन खर्चे करने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 1 ओवर में 29 रन दिए.

अभिषेक शर्मा का सबसे तेज शतक 

बता दें कि अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. इसके साथ वह फुल मेंबर टीम के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक ने सिकंदर रजा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में गामीबिया के खिलाफ 33 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. वहीं इससे पहले भारत के लिए फॉर्मेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था. हिटमैन ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह कमाल किया था. 

 

यह भी पढे़ं: पॉवरप्ले में शतक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास; पहली बार हुआ ऐसा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *