सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. चार महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी, लेकिन अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. घर के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी का है. यहां 25 वर्षीय युवक शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला है. मृतक की पहचान मनीष पुत्र बाबूलाल, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनीष की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी. शादी के कुछ ही समय बाद युवक की इस तरह मौत ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया है.
‘PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है भारत’, बोले- CM योगी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों के मुताबिक, घर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया.
पुलिस हर पहलुओं की कर रही है जांच
हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.
लखनऊ: Apple मैनेजर हत्याकांड में सिपाही प्रशांत दोषी करार, दूसरा आरोपी बरी, पत्नी नाखुश!
