Headlines

TMKOC Promo: जेठालाल की बांहों में दिखीं बबीता जी, फैंस बोले- ‘दया भाभी गोकुलधाम वापस आओ’


‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है. ये शो पिछले 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और इसके अपकमिंग एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब ‘तारक मेहता’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता) के बीच रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. दोनों को इस तरह करीब देखकर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

बबीता जी को बांहों में थामे दिखे जेठालाल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि बबीता जी अपने दोस्त जेठालाल के घर में टेबल के पास दीये जला रही होती हैं. वहीं, पास में जेठालाल पोछा लगा रहे होते हैं. अचानक जेठालाल का पोछा बबीता जी के पैर में लग जाता है, जिससे उनका पैर फिसल जाता है और वो सीधे जेठालाल की बाहों में जा गिरती हैं.

सच हुआ जेठालाल का सपना!
करीब 2 सेकेंड तक बबीता जी जेठालाल की बाहों में ही रहती हैं. उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आता, वहीं जेठालाल उन्हें एकटक निहारते रहते हैं. उनके लिए तो ये पल किसी सपने से कम नहीं होता. इसके बाद बबीता जी संभलकर खड़ी होती हैं और उन्हें बचाने के लिए जेठालाल को थैंक्यू कहती हैं. फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

जेठालाल को है बबीता जी पर क्रश
बता दें कि जेठालाल को शुरुआत से ही बबीता जी पर क्रश है. वो अक्सर शो में उनकी तारीफ करते नजर आते हैं और उन्हें अपनी सबसे अच्छी दोस्त भी बताते हैं. बबीता जी के सामने आते ही जेठालाल का अंदाज भी बदल जाता है, जो शो के मजेदार पलों में से एक है.

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज

फैंस को आईं दयाबेन की याद
जेठालाल और बबीता जी का ये सीन सामने आने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में दयाबेन यानी दिशा वकानी को याद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दया भाभी गोकुलधाम वापस आओ.’ वहीं, एक ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘हाय हाय! जेठालाल के मन में बड़ा लड्डू फूटा.’ 

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सबसे खुशनसीब इंसान.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘भाई का सपना पूरा होने की हार्दिक शुभकामनाएं. जेठालाल की तो लॉटरी लग गई आज.’ वहीं, एक फैन ने लिखा, ‘जेठा की इन हरकतों से दया नहीं आ रही है.’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बारे में जानिए
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के सबसे लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शोज में से एक है. असित कुमार मोदी के प्रोडक्शन में बना ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था. शो की कहानी मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले अलग-अलग परिवारों और उनके बीच होने वाली मजेदार घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. जेठालाल, दयाबेन, बबीता जी, भिड़े और सोढ़ी जैसे किरदारों ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. 

ये भी पढ़ें:- ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा, रेखा और जावेद अख्तर समेत पहुंचे कई सेलेब्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *