दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चुनावों के नतीजों में एबीवीपी ने परचम लहराते हुए, चार में से 3 सीटें अपने नाम की है. अब इस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि 2026 के डुसू चुनावों में शानदार प्रदर्शन के लिए एबीवीपी को हार्दिक बधाई.
उन्होंने कहा, ‘यह नतीजा दिखाता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने राष्ट्र प्रथम और छात्र केंद्रित नेतृत्व वाली रचनात्मक राजनीति पर भरोसा जताया है. एबीवीपी के हर उस कार्यकर्ता को बधाई उनकी यूनिवर्सिटी भर में की गई कड़ी मेहनत से यह जीत संभव हो पाई है.’
Heartiest congratulations to ABVP on its impressive performance in the 2026 DUSU elections.
The result reflects the trust Delhi University’s students have placed in constructive politics rooted in nation-first, student centric leadership.
Congratulations to every ABVP…— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 19, 2026
राघव ने आगे कहा, ‘अच्छी संख्या में वोटिंग के साथ इस जनादेश के साथ छात्रों की चिंताओं और उम्मीदों के लिए काम करने की स्पष्ट जिम्मेदारी भी आती है. उम्मीद है कि नई चुनी गई टीम पूरे संकल्प के साथ और हर छात्र के भले के लिए काम करेगी.’
ABVP का पोस्ट, कहा- फिर गूंजा ABVP का परचम
ABVP की जीत पर छात्र संगठन ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी लोगों को बधाई दी है. पोस्ट में कहा, ‘दुनिया ने फिर देखा दम, डुसु मे फिर गूंजा एबीवीपी का परचम. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की शानदार जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों एवं अभाविप के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह विजय राष्ट्र प्रथम की भावना, सामाजिक समरसता, विद्यार्थी हित और वर्षों से संस्कारित संगठनात्मक कार्यपद्धति में विद्यार्थियों के विश्वास को दर्शाती है. अभाविप के प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और सामूहिक प्रयास को नमन. दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी का विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभार.’
