यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं. इस बीच AIMIM सुप्रीमो और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री ने सियासी लड़ाई को और दिलचस्प बना दिया है. उन्होंने यूपी में गठबंधन समेत कई मुद्दों पर अपना रुख साफ कर अन्य पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है.
मीडिया से बातचीत में मिशन यूपी के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी यहां पर है और हमारा संगठन भी मजबूत है. उन्होंने कहा कि धरातल पर जो हमारी लीडरशिप है वो सीधे जनता से जुड़ी है. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हर बिरादरी की अपनी लीडरशिप है, लेकिन एक मुसलमान है जिसकी कोई लीडरशिप ही नहीं है. कोई उसे पनपने नहीं देता. भारत में जम्हूरियत की बात होनी चाहिए.
सपा संग गठबंधन पर क्या कहा
यूपी में गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि दस बारह दिन में पता चल जाएगा तो वहीं सपा संग मिलकर चुनाव लड़ने की बात पर ओवैसी ने कहा कि हमने कहा है कि आप मिलकर लड़िए तो हम बीजेपी को तीसरी बार रोक पाएंगे. इसके बाद ओवैसी ने बिहार का उदाहरण देते हुए राजद को घेरा. उन्होंने बताया कि यही हमने बिहार में कहा था और लेटर भी लिखकर दिया था कि 6 सीट दे दीजिए, लेकिन आपने साफ मना कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि आपकी पार्टी आप चलाइए हमारी पार्टी हम चलाएंगे.
‘एक समुदाय को टारगेट किया जा रहा’
यूपी में मुस्लिमों की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि सहारनपुर की मस्जिद को शहीद कर दिया गया. 100 साल पुराने कब्रितान पर कार्रवाई की गई. उन्होंने आगे कहा कि झूठे एनकाउंटर में लोगों को मारा जा रहा. ओवैसी ने कहा कि कल लखनऊ में परवेज नाम के शख्स की मॉब लिंचिंग कर दी गई. उन्होंने कहा कि एक समुदाय को टारगेट किया जा रहा, ये सबसे बड़ा मुद्दा है.
हम तो भारतीय राजनीति की लैला- ओवैसी
सपा में वाई और बीजेपी में टी के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि जब सपा होती है तो वाई महत्वपूर्ण हो जाता है और बीजेपी में तो टी ही इम्पोर्टेन्ट है. आई लव मोहम्मद पर ओवैसी ने कहा कि ये हमारे फेथ का हिस्सा है. महिला वोटरों के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि हम इलेक्शन लड़ेंगे लेकिन सबका साथ चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय राजनीति की हम तो लैला हैं, हमें सब चाहते हैं.
ये भी पढ़ें
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान – ‘उनके नेतृत्व में भारत…’
