Headlines

आज के दिन हुई थी IPL की शुरुआत, जानें कितने खिलाड़ी पहले सीजन से अब तक खेल रहे


18 अप्रैल 2008 की तारीख फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बहुत खास स्थान रखती है. इसी दिन इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होती है. सौरव गांगुली वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL की सबसे पहली गेंद खेली थी. वहीं प्रवीन कुमार वो गेंदबाज थे, जिन्होंने इस लीग की सबसे पहली बॉल फेंकी थी. अब 2026 में IPL का 19वां सीजन खेला जा रहा है और ऐसे की खिलाड़ी हैं जो सबसे पहले सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं.

2008 से IPL में खेल रहे ये क्रिकेटर

एमएस धोनी- एमएस धोनी ने IPL के सभी सीजन खेले हैं. चाहे अब तक चोट के कारण उन्होंने IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन वो अब भी CSK के एक्टिव खिलाड़ियों में से एक हैं. अपने 278 मैचों के आईपीएल करियर में उन्होंने 5,439 रन बनाए हैं.

विराट कोहली- विराट कोहली अब तक अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हमेशा से IPL में एक ही टीम के लिए खेले हैं. विराट ने अपने 273 मैचों के IPL करियर में 8,907 रन बना लिए हैं. उनके नाम 8 शतक और 65 फिफ्टी हैं.

रोहित शर्मा- रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स से अपने करियर की शुरुआत की और 2011 से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. 2008 से अब तक 19 सीजन में रोहित शर्मा ने 276 मैच खेलकर 7,183 रन बनाए हैं.

मनीष पांडे- IPL 2026 में मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं. अपने आईपीएल करियर में कुल 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं. 174 मैचों के विशाल करियर में उन्होंने 3,942 रन बनाए हैं. वो 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं.

ऐसे भी की खिलाड़ी हैं, जो 2008 में खेले थे लेकिन सभी सीजन नहीं खेले हैं. ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, स्वप्निल सिंह, रवींद्र जडेजा ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2008 में अपना आईपीएल डेब्यू कर लिया था.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरू टीम ने क्यों पहनी हरी जर्सी? वजह जानकर फैंस भी ठोकेंगे RCB को सलाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal WP Guard – WordPress Security, Firewall & Anti-Spam WP IconFinder – Find free icons for WordPress WP Industry – Industrial WordPress Theme WP Job Manager Application Deadline Addon WP Job Manager Applications Addon WP Job Manager Apply With Facebook Addon WP Job Manager Apply With Xing Addon WP Job Manager Bookmarks Addon WP Job Manager Embeddable Job Widget WP Job Manager Job Alerts Addon