Headlines

FIR फेम एक्टर की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती, बहन बोलीं- अब पैसे खत्म हो गए हैं


‘एफआईआर’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ जैसे शोज से पॉपुलर हुए एक्टर ईश्वर ठाकुर हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर है और उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा है और अब उनके ट्रीटमेंट के लिए फैमिली को पैसों की जरूरत है. उनकी बहन जयश्री ने उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी. बहन ने कहा कि उन्हें ईश्वर के ईलाज के लिए पैसों की मदद की जरूरत है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में जयश्री ने कहा, ‘ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं. 2020 में उन्हें पैर में एक घाव हुआ था. कोविड लॉकडाउन से तीन महीने पहले. वो डायबेटिक हैं. तो उनका घाव भरा नहीं और इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल गया. दो-तीन दिन पहले उनकी कंडीशन खराब हो गई और हम उन्हें हॉस्पिटल लेकर आए. उसके बाद से वो कुछ भी रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं. हमारे पास जो कुछ भी था वो हमने उनकी केयर में लगा दिया. लेकिन अब हमारे पास और पैसे नहीं हैं लगाने के लिए. इसीलिए हमें मदद क जरूरत है.’

मदद को आगे आए ये लोग

आगे उन्होंने कहा, ‘शुरू में घाव की वजह से ईश्वर को फैटी लीवर भी हुआ था. लेकिन वो ठीक हो गए थे. पर अब फिर से उनकी हेल्थ खराब हो गई. FIR और भाबीजी घर पर हैं के मेकर्स ने हमारी मदद की है जितनी वो कर सकते थे. उनके को-स्टार भी मदद को आगे आए. कविता कौशिक ने भी मदद की. इसी वजह से अभी तक का ट्रीटमेंट हम करवा पाएं हैं.’

बता दें कि ईश्वर 54 साल के हैं और उनक शादी नहीं हुई है. उनके सपोर्ट के लिए बहन और मां हैं. ईश्वर अपने कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं. वो सोशल मीडिया पर भी रील्स वीडियोज बनाते थे. शो एफआईआर में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *