Headlines

बप्पा की विदाई पर बच्ची का मासूम अंदाज, इंटरनेट का दिल जीत रहा वीडियो


अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की विदाई के साथ भक्तों की आंखें नम नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी बप्पा के प्रति ऐसी ही मासूम श्रद्धा देखने को मिल रही है. वीडियो में एक छोटी बच्ची गणपति बप्पा की प्रतिमा को अपनी गोद में लेकर बैठी दिखाई दे रही है. उसके चेहरे पर बप्पा के जाने की हल्की उदासी के साथ उन्हें अगले साल फिर से आने का इंतजार भी नजर आ रहा है.

गणपति विसर्जन के दौरान जहां बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों और गानों के बीच बप्पा को विदाई देते नजर आते हैं, वहीं इस वीडियो में एक बच्ची का बिल्कुल अलग अंदाज दिखाई दे रहा है. बारिश के बीच बच्ची गणपति बप्पा की प्रतिमा को अपनी गोद में लेकर बैठी हुई है. वह बप्पा को ऐसे संभालकर बैठी है, जैसे किसी अपने को विदा करने से पहले आखिरी बार अपने पास रखना चाहती हो. उसके चेहरे के भाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. वीडियो में बच्ची की मासूमियत और बप्पा के प्रति उसका लगाव  नजर आ रहा  है.

यह भी पढ़ें : नन्हे हाथी को बचाने के लिए हाथियों ने बनाई ह्यूमन चेन, देखें वीडियो

चेहरे पर दिखी विदाई की उदासी

गणपति उत्सव के दौरान भक्त बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इसके बाद अनंत चतुर्दशी पर उन्हें विदाई दी जाती है. ऐसे में भक्तों के बीच भावुक माहौल भी देखने को मिलता है. वायरल वीडियो में बच्ची के चेहरे पर भी बप्पा के जाने की हल्की उदासी दिखाई दे रही है.  इसके साथ ही उसके भावों में एक उम्मीद भी नजर आती है कि बप्पा अगले साल फिर आएंगे. यही मासूम भाव वीडियो को खास बना रहे हैं. बच्चों की श्रद्धा अक्सर बेहद सहज होती है. उनके लिए भगवान के प्रति लगाव किसी औपचारिकता से ज्यादा अपनेपन जैसा दिखाई देता है. इस वीडियो में भी बच्ची का यही जुड़ाव लोगों को भावुक कर रहा है.

यूजर्स बोले- बच्चों का दिल सबसे साफ

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स बच्ची की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि बच्ची का बप्पा के प्रति यह प्यार देखकर उनका दिल भर आया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि बच्चों की श्रद्धा और भावनाएं बेहद सच्ची होती हैं कई लोगों ने बच्ची के चेहरे पर नजर आ रही उदासी को गणपति बप्पा की विदाई से जोड़ते हुए भावुक प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने कहा कि बप्पा के साथ बच्ची का यह छोटा सा लगाव बहुत प्यारा है.वहीं, कई लोगों ने कमेंट में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. वीडियो में दिख रही बच्ची की मासूमियत ने गणपति विसर्जन के इस भावुक पल को और खास बना दिया है.

यह भी पढ़ें : ढोल की धुन पर डांस करता मिला रोबाट, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *