‘द वन: फ़ोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था जिसके चलते इसकी अच्छी एडवांस बुकिंग भी हुई. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने इसका सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. जानते हैं कि लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है?
‘द वन’ लोगो को कैसी लगी?
‘द वन’ को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है.सोशल मीडिया पर दर्शक इसकी लोक-कथाओं, सुपरनैचुरल एलिमेंट्स और बड़े पर्दे के स्केल की तारीफ़ कर रहे हैं. शुरुआती रिव्यूज से पता चलता है कि इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें भारतीय लोक-कथाओं को फैंटेसी, रहस्य, रोमांच और आस्था के साथ बहुत अच्छे से ब्लेंड किया गया है. एक फ़िल्म क्रिटिक ने ‘द वन’ को “एक सच्ची भारतीय लोक-कथा” कहा है जो सच में मनोरंजन करती है. उन्होंने इसे बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव भी बताया है.
Movie Review – The Vvaan
The wait for a true Indian folklore story that actually entertains at the big screen ends with The Vvaan.
This one is such a fulfilling affair.
Go, watch.
Rating: ⭐️⭐️⭐️1/2#TheVvaan #TheVvaanReview #SidharthMalhotra #TamannaahBhatia pic.twitter.com/WsN2Q8aNJw
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) September 24, 2026
‘फिल्म की कहानी ही इसकी असली हीरो’
एक अन्य ने लिखा, ‘द वन’ आम फिल्मों से हटकर एक ताज़गी भरा एक्सपीरियंस है… यह लोक-कथाओं पर आधारित एक फैंटेसी फिल्म है… इस फिल्म की कहानी ही इसकी असली हीरो है. यह फिल्म दिलचस्प और आसानी से समझ आने वाली है, साथ ही इसमें रहस्य, ह्यूमर, आस्था, एक्शन और एडवेंचर का भरपूर तड़का है… बिहार, छठ, वन देवी और अलौकिक लोक-कथाएं फिल्म को एक मज़बूत ‘देसी पहचान’ देती हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आते हैं और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी ज़बरदस्त है; तमन्ना भाटिया फिल्म में और जान डाल देती हैं. सुनील ग्रोवर को एक दिलचस्प रोल मिला है जिसमें एक जबरदस्त खुलासा होता है, जबकि मनीष पॉल कॉमेडी का तड़का लगाते हैं…
REVIEW – THE VVAAN – 3.5*/5
VVAAN is a refreshing departure from the routine…..ROOTED FOLKLORE FANTASY…..The STORY IS THE HERO film is gripping, accessible and packed with mystery, humour, faith, action and adventure…. Bihar, Chhath, Van Devi and the supernatural folklore… pic.twitter.com/QmsUZTVJrO
— Rohit Jaiswal (@rohitjswl01) September 25, 2026
कई अन्य ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है
#TheVvaan ⭐️⭐️⭐️⭐️ (4/5) :
A wildly imaginative big-screen adventure where rooted folklore meets fantasy, faith and supernatural mystery, powered by a terrific Sidharth Malhotra and a world that feels unlike anything mainstream Hindi cinema has attempted in recent times. 🔥… pic.twitter.com/X7g6RPipbF
— Ramesh Bala (@rameshlaus) September 24, 2026
#TheVvaan: IMAGINATIVE
Rating: ⭐️⭐️ ⭐️1/2#TheVvaanReview
It will not be easy to describe the world the makers have created with this one. It encapsulates multiple beliefs, a lot of unheard legends, and at its heart, is the story that dares to talk about India’s folklore. #TVF… pic.twitter.com/HBRzP2SQcA
— Siddharth Mathur (@TheSidMathur) September 25, 2026
एक अन्य ने लिखा, ‘द वन’ एक रोमांचक, मनोरंजक और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें फैमिली ड्रामा और एक सामाजिक संदेश भी है. इसका क्लाइमैक्स सिनेमाघरों में देखने लायक एक जबरदस्त एक्सपीरियंस है.
#TheVvaanReview : A FANTASY FOLKLORE SPECTACLE WITH A DEVOTIONAL BOOST! 😍👍
RATING – ⭐⭐⭐✨ 3.5/5*#TheVvaan is thrilling, entertaining and an action-packed watch with enough dose of family drama & a social message. The climax is a PEAK theatrical experience.
Balaji & TVF… pic.twitter.com/luvIRFPpeV
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) September 25, 2026
द वन के बारे में
द वन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं अन्य कलाकारों में मनीष पॉव, श्वेता तिवारी और सुनील ग्रोवर शामिल हैं.
