- भाजपा अध्यक्ष नबीन ने बंगाल में संगठनात्मक बैठकें कीं।
- उन्होंने सांसदों, विधायकों से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
- नबीन ने ‘विकसित बंगाल’ के लिए डबल इंजन सरकार का लक्ष्य रखा।
- भाजपा नेताओं ने संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क पर जोर दिया।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान रविवार (27 सितंबर, 2026) को पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठकें कीं. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति और योजनाओं पर भी चर्चा की.
बंगाल चुनाव में जीत के बाद नितिन नबीन का पहला दौरा
पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद नितिन नबीन का यह पहला बंगाल दौरा है. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के भाजपा के पदाधिकारियों, विभाग संयोजकों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, सांसदों, जिले के नेताओं के साथ-साथ पार्टी की आईटी और सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की.
भाजपा नेताओं से बैठक के बाद बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
आज कोलकाता में सांसदों एवं विधायकों के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @SuvenduWB जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ के निर्माण की… pic.twitter.com/XwpHyOQbPc
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 27, 2026
कोलकाता के न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कंवेंशन सेंटर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘आज कोलकाता में सांसदों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है.
पार्टी अध्यक्ष की बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने क्या कहा?
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ अहम बैठक के बाद पश्चिम बंगाल के श्रम और परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हमेशा सक्रिय और व्यस्त रखती है.
Kolkata, West Bengal: Reacting to today’s organisational meeting being held under the leadership of BJP National President Nitin Nabin, BJP MP Rahul Sinha says, “This is what BJP is all about. The BJP’s national president has arrived to keep an eye on the organisation and to… pic.twitter.com/vFKcr3lahv
— IANS (@ians_india) September 27, 2026
वहीं, भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, ‘यही भाजपा की कार्यशैली है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन पर नजर रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए आए हैं कि पार्टी के विधायक, सांसद और मंत्री ठीक से काम कर रहे हैं और जनता के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष एक राज्य में इन सभी पहलुओं की समीक्षा करने आए हैं. यही भाजपा की कार्यशैली है और इसीलिए भाजपा लगातार पूरी क्षमता के साथ बनी रहती है. बाकी लोग में क्षमता नहीं होती, क्योंकि उनका रिश्ता जनता से टूट जाता है और उसके बाद वो चुनाव आयोग का नाम लेकर चिल्लाते हैं कि चुनाव आयोग इस्तीफा दो, इस्तीफा दो.’
यह भी पढ़ेंः ‘दुआ करूंगा वो जल्द इस दुनिया से…’ , CM शुभेंदु पर हुमायूं कबीर का विवादित बयान
