टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने हाल ही में सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी की. यूके में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस शादी की तस्वीरें जेनिफर ने बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कीं. शादी के बाद पहली बातचीत में जेनिफर ने अपनी शादी को सीक्रेट रखने की बात पर रिएक्ट किया.
जेनिफर ने जुलाई में शादी के कुछ समय बाद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया था. इसके बाद उनके को-स्टार करण वाही ने भी शादी की कुछ और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसे देख कई फैंस हैरान थे. इस पर जेनिफर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी शादी सीक्रेट थी.
दूसरी शादी पर जेनिफर विंगेट ने तोड़ी चुप्पी
जेनिफर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘क्या ये सीक्रेट था? सब कुछ तो सामने था.’ उन्होंने बताया कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना उनके लिए आसान नहीं है. जेनिफर ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मेरे पास कोई चॉइस है. हर कोई सब कुछ जानना चाहता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वैसे कोई सीक्रेट है ही नहीं. अच्छा करो, अच्छा बनो और सब अच्छा ही होगा.’
प्यार पर विश्वास करती हैं जेनिफर
41 साल की उम्र में दूसरी शादी करने वाली जेनिफर विंगेट ने उन लोगों के लिए भी प्यार पर बात की, जो 30 और 40 की उम्र में प्यार से उम्मीद छोड़ देते हैं. जेनिफर ने कहा कि जब से उन्हें प्यार का मतलब समझ आया है, तब से वो हमेशा इस पर विश्वास करती रही हैं.

जेनिफर ने कहा, ‘मेरे लिए प्यार सिर्फ पार्टनर का प्यार नहीं है, बल्कि परिवार और दोस्तों का प्यार भी है. सुनने में ये भले ही बहुत आम बात लगे, लेकिन ये सच है. जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपको समझ आता है कि दोस्तों और परिवार का प्यार कितना जरूरी है. प्यार सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है. इसलिए प्यार सिर्फ एक तरह का नहीं होता.’
जेनिफर ने कहा, ‘आप अपने दोस्तों से लड़ते हैं, उनसे आपका रिश्ता खराब होता है. यही जिंदगी है. कभी आप ऊपर होते हैं, कभी नीचे. ये सब चलता रहता है. यही तो जिंदगी की खूबसूरती है.’

बता दें, जेनिफर विंगेट की पहली शादी साल 2012 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. हालांकि, साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया.
जेनिफर विंगेट का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट इन दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘शक’ में नजर आ रही हैं. इस सीरीज से परिणीति चोपड़ा ने अपना वेब सीरीज डेब्यू किया है. शो में जेनिफर और परिणीति के अलावा ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, सुमीत व्यास, हरलीन सेठी, अनुप सोनी और ध्रुव चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘शक’ 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
