- Samsung, Nothing, OnePlus जैसे ब्रांड्स पर विशेष ऑफर.
अगर आप नए TWS ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon और Flipkart की आने वाली सेल आपके लिए खास हो सकती है. इन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ब्रांड्स के ईयरबड्स पर ऑफर देखने को मिलेंगे. Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी, जबकि Flipkart Big Billion Days Sale 2026 सभी ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होगी. Flipkart पर ग्राहकों को एक दिन पहले से अर्ली एक्सेस भी मिलेगा.
सेल से पहले ही 5 से 7 हजार रुपये से कम कीमत वाले कई मॉडल लिस्ट किए जा चुके हैं. इनमें OnePlus, Samsung, JBL, Nothing, Huawei और Sony जैसे ब्रांड्स के ईयरबड्स शामिल हैं. इनमें ANC, लंबी बैटरी, मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी और लो-लेटेंसी गेमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. तो आइए जानते हैं कि सेल में 5-7 हजार के अंदर कौन-से मॉडल खास हैं.
सेल में 5-7 हजार के अंदर कौन-से मॉडल खास हैं
1. Samsung Galaxy Buds Core – Samsung Galaxy Buds Core में Dynamic Drivers के साथ ANC और कॉल नॉइज रिडक्शन मिलता है. इसमें हर ईयरबड पर तीन माइक्रोफोन और Galaxy AI Interpreter दिया गया है. केस के साथ ANC बंद होने पर कुल 35 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है. इसकी प्रभावी सेल कीमत 3,399 रुपये है,
2. Huawei FreeBuds SE 4 – Huawei FreeBuds SE 4 में 10mm ड्राइवर्स, Multi-Mode ANC और कॉल नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है. कंपनी के मुताबिक ANC बंद होने पर कुल बैटरी बैकअप 50 घंटे तक है. सेल में यह 5,499 रुपये में उपलब्ध है.
3. Nothing Ear A – Nothing Ear A में 11mm ड्राइवर्स और 45dB तक ANC मिलता है. यह Multipoint Connectivity और LDAC सपोर्ट करता है और केस के साथ कुल 42.5 घंटे तक प्लेबैक देता है. इसकी सेल कीमत 5,999 रुपये है.
4. OnePlus Buds 4 – OnePlus Buds 4 में 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर के साथ डुअल DAC दिए गए हैं. इसमें 55dB तक Adaptive ANC, Transparency Mode और हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन मिलते हैं. Gaming Mode में लेटेंसी 47ms तक है और AI Translation का सपोर्ट भी मौजूद है. Bluetooth 5.4 और LHDC 5.0 के साथ इसकी कुल बैटरी लाइफ 45 घंटे तक बताई गई है. सेल में इसकी प्रभावी कीमत 5,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें – OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
5. Sony WF-C510 – Sony WF-C510 में 6mm ड्राइवर्स, Ambient Sound Mode और Voice Focus दिया गया है. Bluetooth 5.3 और Multipoint Connection के जरिए इसे दो डिवाइस से जोड़ा जा सकता है. केस के साथ कुल 22 घंटे तक प्लेबैक और 5 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा है. इसकी सेल कीमत 5,990 रुपये है.
6. JBL Tune Beam 2 – JBL Tune Beam 2 में 10mm ड्राइवर्स, Adaptive ANC और TalkThru फीचर मिलता है. कॉल के लिए छह माइक्रोफोन दिए गए हैं. Bluetooth 5.3, Google Fast Pair और Multipoint कनेक्टिविटी भी मौजूद है. केस के साथ बैटरी 48 घंटे तक चल सकती है. सेल कीमत 4,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें – घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
