फल हमारी रोजमर्रा की डाइट का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी है. गलत तरीके से फलों को स्टोक करने पर वह जल्दी खराब हो जाते हैं. वहीं बात करें केले की, तो इस फल को सबसे ज्यादा सावधानी से रखने कि जरूरत होती है. केला एक फल है, जो बहुत जल्दी पक जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि एक ही टोकरी में रखे केले के आसपास के फल भी जल्दी पकने या खराब होने लगते हैं.
इसकी एक बड़ी वजह केले से निकलने वाली एथिलीन गैस है. यही गैस फलों के पकने की प्रोसेस को तेज करती है. ऐसे में आइए जानते है क्या होती है एथिलीन गैस और केले को स्टोर करने के सही तरीके के बारे में.
केले से निकलती है एथिलीन गैस
केला पकने के दौरान प्राकृतिक रूप से एथिलीन गैस छोड़ता है. यह एक पौधों का हार्मोन है, जो फलों के पकने की प्रोसेस को नियंत्रित करता है. जब केले को ऐसे फलों के साथ रखा जाता है जो एथिलीन के प्रति संवेदनशील होते हैं, तो वे जल्दी पकने लगते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि केले के साथ किसी भी फल को रखना खतरनाक होता है. यदि आप लंबे समय तक फल को स्टोर कर के रखना चाहता है, तो उसे केले के साथ रखना ठीक नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: Floor Cleaning: पोछे के बाद फर्श पर आती है चिपचिपाहट? नोट करें 2 मिनट का आसान हैक
कौन से फल प्रभावित हो सकते हैं?
सेब, नाशपाती, एवोकाडो, कीवी, आम और कुछ अन्य फल एथिलीन के प्रति संवेदनशील होते हैं. यदि इन्हें केले के बिल्कुल पास रखा जाए, तो उनकी पकने की गति बढ़ने लगती है. ऐसे में अगर आप इन फलों को लंबे समय तक उपयोग में लेना चाहते हैं, तो इन्हें केले से दूर रखना बेहतर होगा. वहीं केलों को हमेशा सीधी धूप और गर्मी से दूर किसी ठंडी, हवादार जगह पर रखना सही होता है.
क्या केले को फ्रिज में रखना चाहिए?
पूरी तरह पके केले को थोड़े समय के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है. ठंड के कारण केले के छिलके का रंग जल्दी गहरा या काला पड़ने लगता है. हालांकि इसके बावजूद अंदर का फल कुछ समय तक ठीक रहता है. अगर केला अभी कच्चा है, तो उसे सामान्य कमरे के तापमान पर रखना बेहतर रहता है. केले के डंठल से एथिलीन गैस निकलती है, जो फल को जल्दी पकाती है. ऐसे में डंठल को एल्युमिनियम फॉयल या अखबार से अच्छी तरह बांध दें ताकि हवा अंदर न जा सके. इससे केला कुछ दिन तक सुरक्षित रह सकता है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ धूप दिखाने से नहीं जाएगी तकिए की गंदगी, साफ करने के लिए करें ये काम
