Headlines

‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी थी आग, केबीसी के सेट तक पहुंचा धुंआ, अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया


मुंबई फिल्म सिटी में सोमवार को शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर आग लग गई थी. इसकी वजह से कई टीवी शोज की शूटिंग रोक दी गई. सोमवार दोपहर 4 बजे ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट के आउटर शेड में आग लग गई थी. इस आग का धुंआ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ‘हसल 5’ के सेट तक पहुंच गया.

इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी. जिस वक्त  ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर आग लगी उस वक्त कोई शूटिंग नहीं चल रही थी. कोई आर्टिस्ट, क्रू मेंबर काम नहीं कर रहा था. हालांकि, इस आग की वजह से कई शोज की शूटिंग रोकनी पड़ी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया फिल्म एम्प्लॉइज कॉन्फेडरेशन (AIFEC) के प्रेसिडेंट और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने बताया कि अगर ‘पति पत्नी और पंगा 2’ की टीम शूटिंग कर रही होती तो हालात बिगड़ सकते थे.

 

अमिताभ बच्चन को सेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया

उन्होंने कहा, ‘शो के सेट के शेड में आग लग गई थी. जिसका धुंआ पास के सेट हसल 5 और केबीसी तक पहुंचा. इस वजह से टीम और क्रू को वहां से निकालना पड़ा. धुएं की वजह से अमिताभ बच्चन को भी KBC सेट से बाहर सुरक्षित लाया गया. इस कारण से शूटिंग लगभग डेढ़ घंटे रुकी. अच्छी बात ये है कि बड़ा हादसा होने से टल गया.’ इसी कारण से हसल 5 के फिनाले का शूट भी रोका गया. बादशआह, समर्थ जुरैल और शो के कंटेस्टेंट्स वहां थे. धुंआ आने की वजह से सभी को बाहर आना पड़ा.

‘पति पत्नी और पंगा 2’ 10 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. शो शनिवार और रविवार को आएगा. इस शो में अर्जुन बिजलानी, अर्चना पूरन सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी, दीपिका सिंह, मनोज तिवारी, शब्बीर अहलूवालिया जैसे स्टार्स अपने पार्टनर्स संग नजर आएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *