Headlines

श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे


भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बीते मंगलवार (06 अक्टूबर) लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में 237.21 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस शतक ने अय्यर को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचाया है. बुधवार (07 अक्टूबर) को जारी हुई आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान ने 18 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है. इसके साथ अय्यर ने फॉर्मेट में करियर की बेस्ट रैंकिंग भी हासिल कर ली है. अब अय्यर 786 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

अय्यर टी20 की टॉप-10 रैंकिंग में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ईशान किशन 902 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं. बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 887 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. टॉप-5 में आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 818 रेटिंग के साथ तीसरे, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक चौथे और इंग्लैंड के जॉस बटल पांचवें पायदान पर नजर आते हैं. ब्रूक के पास 793 और बटलर के पास 789 रेटिंग प्वाइंट्स मौजूद हैं. 

T20I में अय्यर का पहला शतक, चेज में किया कमाल 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अय्यर ने जो शतक लगाया वो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा. उनके बल्ले से शतक चेज में आया. टीम इंडिया 172 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 14.4 ओवर में 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल कर ली थी. 

गौर करने वाली बात यह है कि अय्यर सबसे छोटे फॉर्मेट में चेज के दौरान भारत के लिए शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने हैं. इससे पहले चेज में कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर 94* रनों का था, जो विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में हैदराबाद में बनाया था. 

तीसरा सबसे तेज शतक

अय्यर फुल मेंबर टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे कप्तान बन गए हैं. उन्होंने 42 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. लिस्ट में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक भी 42 गेंदों के साथ मौजूद हैं. 

फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों का सबसे तेज T20I शतक

33 गेंद – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
35 गेंद – रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
42 गेंद – हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, साउथेम्प्टन, 2026
42 गेंद – श्रेयस अय्यर (भारत) बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
46 गेंद – फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015

 

यह भी पढ़ें: बंद होंगी संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की लीजेंड्स लीग? ICC एंटी करप्शन प्रमुख का बयान चौंका देगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *