एसआईआर (SIR) को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे आंदोलन पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है. शुक्रवार (09 अक्टूबर, 2026) को पत्रकारों से बातचीत में संजय झा ने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा.
दरअसल, संजय झा से पूछा गया कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, विपक्ष के लोग आंदोलन कर रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा, “एसआईआर पर बात होती है… इसी बिहार के एसआईआर को लेकर ये लोग सुप्रीम कोर्ट गए, सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट आया.. जजमेंट क्या आया कि विपक्ष की सारी बातों को नकार दिया गया…”
‘एसआईआर को इतना भयावह…’
संजय झा ने आगे कहा, “एसआईआर का क्या मतलब है कि जिनकी मृत्यु हो गई उनका नाम हटा दें… एसआईआर को इतना भयावह कर दिया गया है… जो लोग दो जगह विस्थापित हो गए हैं उनका नाम कट रहा है.. मतलब वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण हो रहा है… बिहार पहला राज्य है जहां एसआईआर हुआ और उसके बाद चुनाव हुआ… कोई व्यक्ति है जिसने कहा हो कि मेरा नाम कट गया…?”
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, ‘आंदोलन पर रोक…’
‘जहां जीत गए वहां ठीक है…’
विपक्ष पर हमला करते हुए जेडीयू नेता ने कहा कि जहां चुनाव जीत गए वहां ठीक है, जहां हार गए वहां गलत है. उन्होंने साफ कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया कोई नई बात नहीं है. पहले भी होता रहा है. ये (विपक्ष) लोग जो कर रहे हैं ये जानते हैं कि जनता के बीच में इनका कोई प्रभाव बचा नहीं है.
एनडीए की बैठक पर क्या बोले?
दूसरी ओर आज (शुक्रवार) एनडी की बैठक है. इसको लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के आवास पर विधायक दल की बैठक है. जिन आठ सीटों पर एमएलसी का चुनाव होने वाला है उस पर चर्चा होगी. यह एनडीए की बैठक है. चुनावी की तैयारी की समीक्षा है और जब सब लोग बैठते हैं तो कई मुद्दों पर चर्चा होती है.
यह भी पढ़ें- बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
