Headlines

CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?


CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्प (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है. DMRC ने प्रोटेस्ट से एक रात पहले ही (यानी शुक्रवार, 9 अक्टूबर) 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का प्रस्ताव पेश किया है. प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों और बेकाबू भीड़ के जमा होने की आशंका को देखते हुए 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री/एक्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं.

दरअसल, दिल्ली मेट्रो पुलिस की ओर से DMRC को लिखे गए एक पत्र के अनुसार, 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद करने और इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का प्रस्ताव दिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दौरान इंटरचेंज की सुविधा जारी रह सकती है. ट्रेनों की संख्या कम करने की भी बात कही गई है. स्टेशनों को बंद करने पर अंतिम फैसला DMRC की ओर से लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

दिल्ली मेट्रो के जिन 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का प्रस्ताव पेश किया गया है, उमें शामिल होने वाले स्टेशनों की लिस्ट-

जनपथ (Janpath)
पटेल चौक (Patel Chowk)
केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
राजीव चौक (Rajiv Chowk)
नई दिल्ली (New Delhi)
सेवा तीर्थ (उद्योग भवन) — Seva Teerth (Udyog Bhawan)
मंडी हाउस (Mandi House)
बारा खंबा रोड (Barakhamba Road)
आईटीओ (ITO)
दिल्ली गेट (Delhi Gate)
खान मार्केट (Khan Market)
आर.के. आश्रम मार्ग (R.K. Ashram Marg)
झंडेवालान (Jhandewalan)
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)
इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)
आईएनए (INA) — दोनों मेट्रो लाइनें
हौज खास (Hauz Khas)
जोर बाग (Jor Bagh)
अर्जनगढ़ (Arjangarh)
सराय काले खां–निजामुद्दीन (Sarai Kale Khan–Nizamuddin)
लाजपत नगर (Lajpat Nagar)
जंगपुरा (Jangpura)
आश्रम (Ashram)
कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj)
जसोला (Jasola)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia)
ओखला विहार (Okhla Vihar)
चावड़ी बाजार (Chawri Bazar)
जामा मस्जिद (Jama Masjid)
करोल बाग (Karol Bagh)
राजेंद्र प्लेस (Rajendra Place)
विश्वविद्यालय (Vishwavidyalaya)
विधानसभा (Vidhan Sabha)
सिविल लाइंस (Civil Lines)
कश्मीरी गेट (Kashmere Gate)
इंद्रलोक (Inderlok)
जी.टी.बी. नगर (G.T.B. Nagar)
कन्हैया नगर (Kanhaiya Nagar)
नेताजी सुभाष प्लेस (Netaji Subhash Place)
आजादपुर (Azadpur)
आदर्श नगर (Adarsh Nagar)
जहांगीरपुरी (Jahangir Puri)
हैदरपुर बादली मोड़ (Haiderpur Badli Mor)
मजलिस पार्क (Majlis Park)
शालीमार बाग (Shalimar Bagh)
सीलमपुर (Seelampur)
मौजपुर (Maujpur)
जाफराबाद (Jafrabad)
वेलकम (Welcome)
यमुना विहार (Yamuna Vihar)
खजूरी खास (Khajuri Khas)
शाहदरा (Shahdara)
रिठाला (Rithala)
रोहिणी ईस्ट (Rohini East)
रोहिणी वेस्ट (Rohini West)

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *