दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने हमला किया है. अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन करने से पहले उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने के लिए देश विरोधी ताकत जुटी है. देश को तोड़ने की साजिश करने वाली ताकतें किसी न किसी बहाने नागरिकों को परेशान कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि ‘ये ताकतें देश को कमजोर करने में लगी हैं, लेकिन उनके खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है. देश के लिए देशद्रोही शक्तियां गंभीर समस्या बनी हुई हैं, ये लोग देश के खिलाफ साजिश करने में लगे हुए हैं.’
लोगों को पकड़ कर मारना चाहिए
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिशों को हर कोई देख सकता है. ऐसी ताकतों का मुकाबला किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस तो दूर, लोग भी ऐसे लोगों को पकड़कर उनकी धुनाई करने लगेंगे.
अयोध्या में भगवान राम और हनुमान के दर्शन करेंगी
कंगना ने बताया कि वो रविवार को अयोध्या जाएंगी. अयोध्या में भगवान राम और हनुमान के दर्शन करेंगी. उनका कहा है कि ‘जब तक भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद है, तब तक उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.’ उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या जा रही हूँ और राम लला के दर्शन करूँगी, वहां मेरा कुछ निजी, राजनीतिक और पेशेवर काम भी है. मैं बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि उत्तर प्रदेश की यात्रा हमेशा ही मेरे लिए एक शानदार अनुभव होती है.
राहुल गांधी सत्ता के लिए परेशान
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ज्यादातर राज्यों के महत्वपूर्ण पदों पर जीत रही है, इसीलिए राहुल गांधी परेशान हैं.’ और वे जगह-जगह घूम रहे हैं, वे किसी भी तरह से सत्ता पाना चाहते हैं.
